मुख्य बातें

CCSU में नवसंवत्सर उत्सव का भव्य आयोजन: 15 स्कूलों ने नृत्य के जरिए दिखाई भारत की सांस्कृतिक झलक, मालिनी अवस्थी रहीं मुख्य अतिथि – Meerut News




रोटरी क्लब मेरठ संभाग द्वारा 24 मार्च को चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस प्रेक्षागृह में भव्य नवसंवत्सर उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रसिद्ध लोक गायिका पद्मश्री मालिनी अवस्थी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं, जबकि रोटरी इंटरनेशनल निदेशक रो. बासुदेव गोलियान भी विशेष रूप से मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों के सम्मान के साथ की गई। कार्यक्रम संयोजक रो. प्रणय गुप्ता ने बताया कि प्रतियोगिता दो चरणों में आयोजित की गई थी, जिसके अंतिम चरण में मेरठ के 15 चयनित विद्यालयों ने भाग लिया। सभी स्कूलों ने लोक एवं शास्त्रीय नृत्य के माध्यम से भारत की समृद्ध संस्कृति और गौरवशाली इतिहास की प्रभावशाली प्रस्तुति दी। निर्णायक मंडल में शिवांगी संगीत महाविद्यालय की संस्थापक व सदस्य शामिल रहीं। इस दौरान शिवांगी संगीत महाविद्यालय की ओर से विशेष सांस्कृतिक प्रस्तुति भी दी गई, जिसने दर्शकों की खूब सराहना बटोरी। प्रतियोगिता में विजेताओं के लिए आकर्षक नकद पुरस्कार और ट्रॉफी निर्धारित की गई—प्रथम पुरस्कार ₹51,000, द्वितीय ₹31,000, तृतीय ₹21,000 तथा दो सांत्वना पुरस्कार ₹5,100-₹5,100 दिए गए। सभी प्रतिभागी छात्रों को सहभागिता प्रमाण पत्र भी प्रदान किए गए। प्रतियोगिता में शामिल प्रत्येक स्कूल को भारत के अलग-अलग राज्यों की संस्कृति और इतिहास प्रस्तुत करने का दायित्व दिया गया था, जिससे दर्शकों को देश की विविधता का एक ही मंच पर अनुभव हुआ। आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य हिंदू नववर्ष के प्रति जागरूकता बढ़ाना और नई पीढ़ी को भारतीय परंपराओं से जोड़ना है। उन्होंने कहा कि भारत एक धर्मनिरपेक्ष देश है, जहां सभी धर्मों का सम्मान है, लेकिन भारतीय नववर्ष को भी उत्सव के रूप में मनाना जरूरी है। कार्यक्रम पूरी तरह नि:शुल्क रखा गया। करीब 35 स्कूलों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से 28 ने प्रथम चरण में भाग लिया और 15 स्कूल फाइनल तक पहुंचे। यह आयोजन न केवल सांस्कृतिक अभिव्यक्ति का मंच बना, बल्कि युवाओं को भारतीय विरासत से जोड़ने की दिशा में एक सार्थक पहल भी साबित हुआ।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *