मोगा में गत शाम जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हरी सिंह खाई और हलका इंचार्ज मालविका सूद के नेतृत्व में कांग्रेस ने कैंडल मार्च निकाला। इस दौरान पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दिवंगत डीएम गगनदीप सिंह रंधावा को श्रद्धांजलि अर्पित की। शहर के विभिन्न इलाकों से गुजरा कैंडल मार्च यह कैंडल मार्च बीबी काहन कौर के गुरुद्वारा साहिब से शुरू हुआ और शहर के विभिन्न इलाकों से होते हुए वापस उसी स्थान पर समाप्त हुआ। मार्च के दौरान सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मोमबत्तियां जलाकर दिवंगत आत्मा को याद किया और उनकी शांति के लिए प्रार्थना की। इस दौरान उन्होंने सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रोष जताया। नेताओं ने आरोप लगाया कि पंजाब सरकार रंधावा की आत्महत्या की जांच सीबीआई से करवाने से डर रही है। इससे सरकार की कलई खुल सकती है। कांग्रेस ने परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की इस अवसर पर हरी सिंह खाई ने कहा कि गगनदीप सिंह रंधावा के निधन से एक बड़ी क्षति हुई है। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस पार्टी इस कठिन समय में परिवार के साथ है। मार्च में उपस्थित सभी लोगों ने दिवंगत डीएम को याद किया और उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
Source link
