मुख्य बातें

गुमला में तेज रफ्तार बाइक हुई हादसे का शिकार: दो युवकों की गई जान, दोनों ने नहीं पहना था हेलमेट, पोस्टमॉर्टम के लिए भेजे गए – Gumla News

गुमला में तेज रफ्तार बाइक हुई हादसे का शिकार:  दो युवकों की गई जान, दोनों ने नहीं पहना था हेलमेट, पोस्टमॉर्टम के लिए भेजे गए – Gumla News

गुमला के रायडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत पुराना थाना नरसिंह ढलान के समीप देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही रायडीह थानेदार संदीप कुमार यादव पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। मामले की जांच शुरू की। दुर्घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है। बताया जा रहा है कि दोनों युवक देर रात घर लौट रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। दोनों ने नहीं पहन रखा था हेलमेट मृतकों की पहचान रायडीह थाना क्षेत्र के शामकोना केमटे निवासी पुरुषोत्तम सिंह (24) और अभिषेक उर्फ अशोक महतो (15) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, दोनों युवक मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे बाइक (नंबर JH07 M 7207) से घर से निकले थे। देर रात लौटने के दौरान नरसिंह ढलान के तीखे मोड़ पर तेज रफ्तार के कारण बाइक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसा इतना भीषण था कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, दुर्घटना के समय दोनों में से किसी ने हेलमेट नहीं पहना था, जिससे चोटें घातक साबित हुईं। पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा, बाइक जब्त थानेदार संदीप कुमार यादव ने बताया कि दोनों शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा की प्रक्रिया पूरी की गई है। इसके बाद बुधवार को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल गुमला भेज दिया गया। दुर्घटनाग्रस्त बाइक को भी जब्त कर लिया गया है। पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है। वहीं, इस घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *