मुख्य बातें

गुरुग्राम के पार्क अस्पताल में युवक की मौत पर बवाल: परिजनों ने सड़क जाम की, बोले- 24 घंटे पहले मौत हुई, जिंदा बता ₹5 लाख वसूले – gurugram News

गुरुग्राम के पार्क अस्पताल में युवक की मौत पर बवाल:  परिजनों ने सड़क जाम की, बोले- 24 घंटे पहले मौत हुई, जिंदा बता ₹5 लाख वसूले – gurugram News

हरियाणा के गुरुग्राम के सेक्टर-49 स्थित पार्क अस्पताल में युवक की मौत के बाद जबरदस्त हंगामा हो गया। युवक के परिजनों ने डॉक्टरों पर इलाज के नाम पर अवैध वसूली का आरोप लगाते हुए सड़क पर जाम लगा दिया। आरोप लगाया गया कि युवक को सोमवार को सड़क हादसे में घायल होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मगर, उसकी मौत 24 घंटे पहले ही हो गई थी। इसके बावजूद अस्पताल प्रबंधन ने इलाज के नाम पर लगातार पैसे वसूलते रहे। परिजनों ने बताया कि तीन दिनों में 5 लाख रुपये से अधिक की राशि ली गई। जब उन्होंने मरीज को दूसरे अस्पताल में शिफ्ट करने की बात की, तब जाकर अस्पताल ने मौत की सूचना दी। हंगामा बढ़ने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और मामले को संभालने की कोशिश कर रही है। मगर, परिवार के लोगों ने जमकर हंगामा शुरू कर दिया था। लोग सड़क पर बैठ गए थे और जोरदार नारेबाजी की। यहां सिलसिलेवार ढंग से जानिए पूरा मामला…. पुलिस ने संभला मोर्चा, कार्रवाई की मांग पर अडे़े परिजन पार्क अस्पताल में हंगामे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। पुलिस ने किसी तरह समझा कर जाम तो खुलावा दिया है, लेकिन परिवार की ओर से नारेबाजी जारी थी। कहना था कि जब तक अस्पताल प्रशासन के खिलाफ कार्रवाई नहीं होगी, वे यहां से नहीं हटेंगे। देर रात तक परिजन अस्पताल में ही डटे हुए थे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *