मुख्य बातें

पुराने विवाद में युवक की मौत: मारपीट के बाद इलाज के दौरान गई जान; पांच आरोपी गिरफ्तार – Aurai(Muzaffarpur) News

पुराने विवाद में युवक की मौत:  मारपीट के बाद इलाज के दौरान गई जान; पांच आरोपी गिरफ्तार – Aurai(Muzaffarpur) News

औराई थाना क्षेत्र के अतरार पंचायत के माधोपुर गांव में एक पुराने विवाद को लेकर हुई मारपीट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, वहां से न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। मृतक की पहचान 26 वर्षीय आकाश कुमार ठाकुर के रूप में हुई है। उनके पिता आमोद ठाकुर के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। आमोद ठाकुर ने आरोप लगाया है कि पुराने विवाद के चलते उनके बेटे के साथ उसके मामा श्रीराम ठाकुर, उनकी पत्नी, पुत्र और पुत्रवधू सहित अन्य लोगों ने हत्या की नीयत से मारपीट की थी। थाना प्रभारी हेमलता कुमारी ने बताया कि इस मामले में श्रीराम ठाकुर, ललिता देवी, आशा देवी उर्फ उषा देवी, पार्वती देवी और अभिषेक कुमार को गिरफ्तार किया गया है। इन सभी को गुरुवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। यह घटना 15 मार्च को माधोपुर गांव में हुई थी। आपसी विवाद को लेकर मामा-भांजे के बीच मारपीट हुई थी, जिसमें आकाश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया था। इलाज के दौरान बुधवार को उसकी मौत हो गई।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *