मुख्य बातें

मां कालरात्रि की पूजा के साथ खुले पंडाल के पट – Simdega News

मां कालरात्रि की पूजा के साथ खुले पंडाल के पट – Simdega News

भास्कर न्यूज | सिमडेगा चैत नवरात्र के तहत बुधवार को सलडेगा में बने पूजा पंडाल के पट खुले। जहां मां भगवती का दर्शन करने के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। बुधवार को पंडालों में मां दुर्गा के सातवें स्वरूप मां कालरात्रि की विधिवत पूजा अर्चना की गई। वहीं आचार्य द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ मां दुर्गे का आह्वान कर मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा की गई। सलडेगा पूजा समिति के पंडाल मे आचार्य शिव कुमार पाठक द्वारा मां की प्रतिमा का प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान किया गया, साथ ही नवपत्रिका प्रवेश के साथ मां की पूजा-अर्चना पंडाल में प्रारंभ की गई। सलडेगा श्री देवी गुड़ी चैती दुर्गा पूजा समिति द्वारा भव्य पंडाल का निर्माण कराया गया है, वहीं आकर्षक प्रतिमाओं का निर्माण किया गया है। ठाकुर टोली दुर्गा पूजा समिति द्वारा भी भव्य पंडाल एवं आकर्षक प्रतिमा का निर्माण किया गया है। पूजा समिति द्वारा लगातार तीन दिनों के पूजा के बाद 28 मार्च को विसर्जन शोभा यात्रा निकाली जाएगी। समिति द्वारा श्रद्धालुओं को माता का दर्शन और पूजा के लिए व्यवस्था की गई है। वहीं महिलाओं व पुरुषों के दर्शन के लिए पंडाल में अलग-अलग व्यवस्था की गई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *