मुख्य बातें

रामनवमी पर करणी माता मेले में श्रद्धालुओं की भारी भीड़: शाम तक पहुंचगें लाखो श्रद्धालु;जाम की स्थिति बन रही,पुलिस भी तैनात – Alwar News

रामनवमी पर करणी माता मेले में श्रद्धालुओं की भारी भीड़:  शाम तक पहुंचगें लाखो श्रद्धालु;जाम की स्थिति बन रही,पुलिस भी तैनात – Alwar News

अलवर में करणी माता मेले के दौरान रामनवमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है। बालाकिला रोड के मुख्य गेट से मंदिर तक लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं, जिससे कई जगह जाम जैसे हालात बन गए हैं। स्थिति को संभालने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है। देखे मेले से जुड़ी PHOTOS…. अधिकांश श्रद्धालु पैदल ही माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं, जबकि दुपहिया वाहन चालकों के लिए हेलमेट अनिवार्य किया गया है। मंदिर के बाहर सड़क किनारे दोपहिया वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था भी की गई है। मंदिर परिसर में पंडित राहुल के अनुसार सुबह 5 बजे से ही दर्शन के लिए भीड़ लगी हुई है और प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। वहीं प्रसाद विक्रेता सब्बीर ने बताया कि दोपहर तक हजारों श्रद्धालु पहुंच चुके हैं और दोपहर बाद करीब एक लाख श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। करीब 5 किलोमीटर लंबे मार्ग पर श्रद्धालुओं की भीड़ देखी जा रही है। कई भक्त नंगे पांव दर्शन करने पहुंच रहे हैं और पत्थरों से छोटे-छोटे घर बनाकर मन्नत मांग रहे हैं। यह मेला शुक्रवार सुबह करीब साढ़े 9 बजे तक जारी रहेगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *