मुख्य बातें

जोगिंदरनगर में 40 फीट खाई में गिरी स्कूटी: बैजनाथ निवासी युवक की मौत, जोगिंदर नगर के ढेलु में तेज रफ्तार से हादसा – Mandi (Himachal Pradesh) News

जोगिंदरनगर में 40 फीट खाई में गिरी स्कूटी:  बैजनाथ निवासी युवक की मौत, जोगिंदर नगर के ढेलु में तेज रफ्तार से हादसा – Mandi (Himachal Pradesh) News

जोगिंदर नगर थाना क्षेत्र के ढेलु के पास एक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। यह हादसा सुबह के समय हुआ, जब एक तेज रफ्तार स्कूटी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने पैरापिट से टकराने के बाद करीब 40 फीट गहरी खाई में जा गिरी। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, प्रत्यक्षदर्शी अंकुश कुमार ने बताया कि स्कूटी चालक काफी तेज गति से वाहन चला रहा था। अचानक नियंत्रण बिगड़ने पर स्कूटी पैरापिट से टकराई और सवार खाई में गिर गया। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने घायल व्यक्ति को तुरंत सिविल अस्पताल जोगिंदर नगर पहुंचाया। हालांकि, डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर करवाया पोस्टमार्टम मृतक की पहचान जिला कांगड़ा के बैजनाथ निवासी नावंग टन्डूप के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। चश्मदीद के बयान के आधार पर जोगिंदर नगर थाने में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है। मामले की गहन जांच जारी है। गौरतलब है कि इस मार्ग पर पहले भी कई बार हादसे हो चुके हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *