पंजाब के बरनाला जिले के खुड्डी कलां गांव स्थित एक रिहैबिलिटेशन सेंटर से चार मरीज फरार हो गए हैं। इस घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस स्टेशन सदर बरनाला में दर्ज शिकायत के अनुसार, नईयांवाला (जिला बठिंडा) निवासी अंग्रेज सिंह ने यह जानकारी दी। अंग्रेज सिंह पिछले करीब 10 वर्षों से सोहल पत्ती, खुड्डी कलां स्थित इस रिहैबिलिटेशन सेंटर में सिक्योरिटी गार्ड के तौर पर कार्यरत हैं। शिकायतकर्ता ने बताया कि बलविंदर सिंह उर्फ बलविंदर दास को इलाज के लिए सेंटर में भर्ती कराया गया था। उनके साथ आकाशदीप सिंह, रवि सिंह और सरबजीत सिंह भी इलाज के लिए सेंटर में दाखिल थे। पुलिस ने दर्ज किया केस यह घटना देर रात करीब 2 बजे की है। नियमित जांच के दौरान पता चला कि ये चारों मरीज अपने वार्ड से गायब थे। इसके तुरंत बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने बलविंदर सिंह, आकाशदीप सिंह, रवि सिंह और सरबजीत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस फरार मरीजों की तलाश में जुटी है और आसपास के क्षेत्रों में छापेमारी की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा और आगे की कार्रवाई जारी है।
Source link
