मुख्य बातें

मंडी के PWD अफसर को ग्रामीणों का अल्टीमेटम: खराब सड़कों पर जल्द सुधार की मांग, बोले- किया जाएगा बड़ा आंदोलन – Mandi (Himachal Pradesh) News

मंडी के PWD अफसर को ग्रामीणों का अल्टीमेटम:  खराब सड़कों पर जल्द सुधार की मांग, बोले- किया जाएगा बड़ा आंदोलन – Mandi (Himachal Pradesh) News

मंडी जिले में रिवालसर क्षेत्र के गदवाहण और डोह गांवों के ग्रामीणों ने खराब सड़कों को लेकर लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) को अल्टीमेटम दिया है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि सड़कों की स्थिति में जल्द सुधार नहीं हुआ, तो वे रिवालसर में बड़ा आंदोलन करेंगे। उनका कहना है कि अब वे केवल आश्वासनों से संतुष्ट नहीं होंगे और अपनी मांगों को लेकर सड़कों पर उतरने को मजबूर हैं। ग्रामीणों ने पीडब्ल्यूडी के सहायक अभियंता से मुलाकात कर अपनी शिकायतें दर्ज कराईं और सड़क की बदहाली पर गहरा रोष व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि वर्ष 2023 के बाद से इन सड़कों की कोई सुध नहीं ली गई है, जिसके कारण हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं। ग्रामीण बोले- विभाग की ओर से मिला रहा केवल आश्वासन ग्रामीणों के अनुसार, बार-बार शिकायत करने के बावजूद विभाग की ओर से केवल आश्वासन ही दिए गए हैं। अधिकारियों ने बताया कि सड़क मरम्मत का कार्य ठेकेदार द्वारा नहीं किया जा रहा है और यह मामला न्यायालय में लंबित है। इस वजह से काम शुरू नहीं हो पा रहा है, जिसका खामियाजा आम लोगों को भुगतना पड़ रहा है। सड़क की जर्जर हालत के कारण गांवों में रोजमर्रा की सुविधाएं भी प्रभावित हो रही हैं। गैस आपूर्ति की गाड़ियां गांव तक नहीं पहुंच पा रही हैं, वहीं आपात स्थिति में एम्बुलेंस सेवा भी बाधित हो रही है। इससे ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। मंत्री विक्रमादित्य से हस्तक्षेप की मांग ग्रामीणों ने पीडब्ल्यूडी मंत्री विक्रमादित्य सिंह से इस मामले में तत्काल हस्तक्षेप करने की मांग की है, ताकि मरम्मत कार्य जल्द से जल्द शुरू किया जा सके और उन्हें राहत मिल सके। वहीं, सहायक अभियंता युगल किशोर ने बताया कि विभाग ने इस मामले को गंभीरता से लिया है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही मशीनरी तैनात कर सड़क सुधार का कार्य शुरू किया जाएगा और दोनों सड़कों को प्राथमिकता के आधार पर दुरुस्त किया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *