मुख्य बातें

शेखपुरा में 80 वर्षीय महिला आग से झुलसी: दुर्गा पूजा के दौरान दीपक से आग लगने पर हादसा, हायर सेंटर रेफर – Sheikhpura News

शेखपुरा में 80 वर्षीय महिला आग से झुलसी:  दुर्गा पूजा के दौरान दीपक से आग लगने पर हादसा, हायर सेंटर रेफर – Sheikhpura News

शेखपुरा जिले के बरबीघा नगर परिषद क्षेत्र के सामाचक मुहल्ले में एक 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला आग से बुरी तरह झुलस गईं। यह घटना चैती दुर्गा पूजा पंडाल में पूजा के दौरान हुई। महिला को गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर किया गया है। घायल महिला की पहचान सामाचक मोहल्ला निवासी योगेश्वर ठाकुर की पत्नी चंद्रिका देवी के रूप में हुई है। घटना के बाद पूजा पंडाल में अफरातफरी मच गई। स्थानीय नागरिकों और परिवार के सदस्यों ने उन्हें तुरंत बरबीघा के रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया। घायल महिला को हायर सेंटर किया रेफर अस्पताल में महिला की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया। महिला के छोटे पुत्र अनिल कुमार ने बताया कि उनकी मां घर के पास स्थित पूजा पंडाल में चैती दुर्गा मां की प्रतिमा की पूजा कर रही थीं। पूजा के दौरान प्रतिमा के समीप जल रहे दीपक से उनकी साड़ी में आग लग गई, जिससे वह बुरी तरह झुलस गईं। इस घटना में बुजुर्ग महिला की छाती, पेट, गर्दन और चेहरा बुरी तरह झुलस गया है। डॉक्टरों के अनुसार, उनका लगभग 50 प्रतिशत शरीर आग से प्रभावित हुआ है और उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *