श्रीगंगानगर में शुक्रवार शाम को साधुवाली चेक पोस्ट पर पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। जवाबी कार्रवाई में बदमाश को पैर में गोली लगी, जिसमें वह घायल हो गया। पुलिस घायल को इलाज के लिए सरकारी हॉस्पिटल लेकर पहुंची, जहां उसका इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार- जवाहरनगर थाने की टीम ने साधुवाली चेक पोस्ट पर करीब 8 बजे नाकाबंदी लगाई हुई थी। जब टीम ने बाइक सवार युवक को रोकने का इशारा किया, तो वह नाकाबंदी तोड़कर भागने लगा। पुलिसकर्मियों ने पीछा किया और रोकने की कोशिश की, तभी बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने भी तुरंत जवाबी कार्रवाई की, जिसमें आरोपी के पैर में गोली लग गई। घटना की सूचना मिलते ही एसपी हरिशंकर और आईजी ओमप्रकाश मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने घटनास्थल का जायजा लिया और पूरी कार्रवाई की जांच की। पंजाब की तरफ से बाइक लेकर आ रहा था
श्रीगंगानगर एसपी हरिशंकर ने बताया- साधुवाली चेक पोस्ट पर यह घटना हुई है। शाम को एक युवक पंजाब की तरफ से बाइक लेकर आ रहा था। इस दौरान पुलिस ने बाइक रूकवाने की कोशिश की तो आरोपी ने बाइक भगा ली। पुलिस ने आरोपी का पीछा किया तो बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जिसके बाद पुलिस ने जवाबी फायरिंग की। जिसमें आरोपी को पैर में गोली लगी। आरोपी के पास से एक पिस्टल भी बरामद हुआ है। इसके तार गैंगस्टर से जुड़े होने की आशंका है। आरोपी यूपी का रहने वाला बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस इन्वेस्टिगेशन कर रही है। पुलिस की टीम में जवाहरनगर थानाधिकारी देवेंद्र राठौड़, मीरा चौकी प्रभारी नरेश कुमार, हैड कॉन्स्टेबल हरदेव, कॉन्स्टेबल अग्रेसन, भरत, ओमप्रकाश और विरेंद्र गोदारा शामिल थे, जिन्होंने बदमाश को काबू में किया। पुलिस अब घायल बदमाश से पूछताछ कर रही है। आरोपी के अन्य साथियों और पूरे मामले की गहराई से जांच की जा रही है।
Source link
