मुख्य बातें

सीवान में इमाम को गोली मारकर किया घायल: जख्मी हालत में बाइक चलाकर पहुंचे घर, डॉक्टरों ने पटना किया रेफर – Siwan News

सीवान में इमाम को गोली मारकर किया घायल:  जख्मी हालत में बाइक चलाकर पहुंचे घर, डॉक्टरों ने पटना किया रेफर – Siwan News

सीवान के रघुनाथपुर थाना क्षेत्र में एक मस्जिद के इमाम को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। यह घटना नेवारी मोड़ के पास हुई। घायल इमाम को बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर किया गया है, जहां उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।

घायल की पहचान रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के पंजवार निवासी रमजान अली के 50 वर्षीय पुत्र इमाम मोहमुदुल हसन के रूप में हुई है। वे पंजवार पोखरी मुस्लिम टोला स्थित मस्जिद में इमाम के तौर पर कार्यरत हैं। गोली लगने के बाद भी बाइक चलाकर पहुंचे घर

इमाम मोहमुदुल हसन ने बताया कि वे दिन में हसनपुरा थाना क्षेत्र के राजनपुरा मुस्लिम टोला से काम खत्म कर अपनी बाइक से घर पंजवार लौट रहे थे। नेवारी टोला के पास पहले से घात लगाए बैठे दो बाइक सवार अपराधियों ने उन्हें घेर लिया और गोली मार दी। गोली लगने के बावजूद वे किसी तरह अपनी बाइक से घर पहुंचे।

परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तुरंत रघुनाथपुर रेफरल अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें सदर अस्पताल रेफर किया गया। वहां भी सुधार न होने पर डॉक्टरों ने उन्हें पीएमसीएच पटना भेज दिया। SDPO ने घटनास्थल का किया निरीक्षण

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। एसपी पूरन कुमार झा ने सदर-2 एसडीपीओ गौरी कुमारी और रघुनाथपुर थाना प्रभारी के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने घटनास्थल से डिजिटल साक्ष्य जुटाए हैं और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

एसपी ने जानकारी दी कि घायल इमाम के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है, हालांकि अभी तक घटना के पीछे का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। स्थानीय लोगों ने पुलिस से जल्द से जल्द अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग की है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *