मुख्य बातें

हिमाचल विधानसभा बजट सेशन: जयराम बोले-BJP विधायकों की योजनाएं रोकी जा रही, मुकेश ने जल जीवन मिशन की राशि नहीं मिलने पर उठाए सवाल – Shimla News

हिमाचल विधानसभा बजट सेशन:  जयराम बोले-BJP विधायकों की योजनाएं रोकी जा रही, मुकेश ने जल जीवन मिशन की राशि नहीं मिलने पर उठाए सवाल – Shimla News

हिमाचल प्रदेश विधानसभा बजट सेशन के दौरान शनिवार को विपक्ष ने सरकार पर बदले की भावना से काम करने के आरोप लगाए। नाचन से BJP विधायक विनोद कुमार ने कहा कि नाबार्ड के तहत उनके क्षेत्र की सड़क योजनाएं स्वीकृत नहीं की जा रही। नेता विपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार राजनीतिक बदले की भावना से काम कर रही है। विपक्ष के आरोपों पर सीएम सुखविंदर सुक्खू ने कहा कि पूर्व सरकार में धर्मपुर और सराज में ही योजनाएं दी जाती थीं। मगर कांग्रेस सरकार की प्राथमिकता पूरे प्रदेश का एक समान विकास है। उन्होंने कहा कि अगर BJP दिल्ली जाकर हिमाचल का बजट नहीं रुकवाए तो पैसों की कमी नहीं रहेगी। इससे पहले डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि जल जीवन मिशन के तहत हिमाचल के 1227 करोड़ रुपए केंद्र से नहीं मिल रहे, प्रदेश में इससे कई पेयजल स्कीमें अधूरी है। जब तक केंद्र से पैसा नहीं आएगा, तब तक अधूरी योजनाओं को पूरा करना मुश्किल है। यह बात धर्मपुर से कांग्रेस विधायक चंद्र शेखर के सवाल के जवाब में कही। केंद्रीय मदद में देरी के कारण प्रदेश के कई विधानसभा क्षेत्रों में की पेयजल योजनाएं लटकी हुई है। पानी की गुणवत्ता की जांच करेंगे: मुकेश मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि जिला मंडी के धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र में बनाए गए पानी के टैंकों की गुणवत्ता की जांच की जाएगी। कांग्रेस विधायक चंद्रशेखर ने कहा कि पानी के टैंक फट चुके हैं। इससे भारी जान व माल का नुकसान होने की आशंका है। आगामी मानसून सीजन से पहले इन्हें ठीक नहीं किया गया तो बड़ा नुकसान हो सकता है। इस पर डिप्टी सीएम ने कहा कि धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र में 550 पानी के टैंक बने हैं। इनमें 215 टैंक 50 हजार से 1 लाख लीटर और 49 टैंक 1 लाख से अधिक लीटर की क्षमता के हैं। पंचायत चौकीदारों को रेगुलर करने का प्रावधान नहीं: मंत्री पंचायतीराज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि पंचायत चौकीदारों को रेगुलर करने का प्रावधान नहीं है। उन्होंने कहा कि पंचायत चौकीदार जिला परिषद कैडल में आते हैं। इसके लिए, कैबिनेट मीटिंग में प्रस्ताव लाया जाएगा। 12 साल पूरा करने वाले पंचायत चौकीदारों को दैनिक भोगी बनाया जाएगा। मंत्री ने यह बात बीजेपी विधायक डीएस ठाकुर, रीना कश्यप और हरदीप सिंह बावा के सवाल के जवाब में कही। दिव्यांग कर्मियों को 15 अप्रैल से पहले रेगुलर करेंगे बीजेपी विधायक सतपाल सत्ती के सवाल के जवाब में डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि जल शक्ति विभाग में दिव्यांग श्रेणी कर्मचारियों को देय प्रमोशन के लाभ मिलेंगे। इसे लेकर 15 अप्रैल से पहले नोटिफिकेशन जारी कर दी जाएगी। इन कटौती प्रस्ताव पर सरकार को घेरेगा विपक्ष प्रश्नकाल के बाद जीरो ऑवर्ज में भी कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होगी। इसके पश्चात विपक्ष के कटौती प्रस्ताव पर चर्चा होगी। सदन में शिक्षा, स्वास्थ्य, लोक निर्माण विभाग, कृषि, जलापूर्ति योजनाओं पर लाए गए कटौती प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान बीजेपी विधायक सरकार को घेरने का प्रयास करेंगे। हिमाचल में नहीं पेट्रोल-डीजल की कमी: CM सदन के बाहर सीएम सुक्खू ने कहा कि हिमाचल में फिलहाल अभी एलपीजी की कोई कमी नहीं है और पेट्रोल-डीजल भी है. हिमाचल में पेट्रोल-डीजल का स्टॉक 15 दिन का पड़ा हुआ है. निश्चित रूप से आने वाले समय में इसका असर देखने को मिलेगा. इस पर मुख्य सचिव को नजर बनाने को कहा गया है. हर रोज मुख्य सचिव उसका रिव्यू भी कर रहे हैं. फिलहाल हिमाचल प्रदेश में इस तरह का कोई संकट नहीं है, लेकिन कमर्शियल गैस को लेकर शिकायत आ रही है कि कई जगह कमर्शियल सिलेंडर नहीं मिल रहे हैं. इस पर भी नजर बनाए हुए हैं’.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *