मुख्य बातें

पंजाब- लुधियाना समेत 4 जिलों में बारिश: दिनभर ओले गिरने-आंधी का अलर्ट; चंडीगढ़ में बूंदाबांदी; जालंधर में 7 घंटे का बिजली कट – Mohali News

पंजाब- लुधियाना समेत 4 जिलों में बारिश:  दिनभर ओले गिरने-आंधी का अलर्ट; चंडीगढ़ में बूंदाबांदी; जालंधर में 7 घंटे का बिजली कट – Mohali News

पंजाब और चंडीगढ़ में रविवार को अचानक मौसम बदलने से लोगों का संडे सुहावना हो गया। चंडीगढ़ में बूंदाबांदी हुई। वहीं जालंधर, मोहाली, लुधियाना, पठानकोट के कई इलाकों में सुबह से बारिश हो रही है। बाकी जिलों में भी बादल छाए हुए हैं और हवाएं चल रही हैं। मौसम में आए बदलाव से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग ने 29 और 30 मार्च के लिए पंजाब के सभी जिलों समेत चंडीगढ़ में बारिश और गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने का यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक वेस्टर्न डिस्टर्बेंस पहाड़ों पर पहुंच गया है। इस वजह से यह बदलाव आया है। बारिश के बीच जालंधर के पंजाबी बाग, बसंत नगर, कपूरथला रोड, लेदर कॉम्पलैक्स समेत कई इलाकों में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली कट लगा दिया गया है। हालांकि इसके पीछे मेंटिनेंस का हवाला दिया गया है। पंजाब में जिलावाइज बारिश-आंधी का अलर्ट जानिए… तापमान में कोई बदलाव नहीं होगा
मौसम विभाग के डायरेक्टर सुरेंद्र पाल के मुताबिक आज और 30 मार्च को कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। जबकि 31 मार्च से 3 अप्रैल तक कुछ स्थानों (isolated places) पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। अगले 24 घंटों में तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होगा। आने वाले दो दिन ऐसा रहेगा मौसम मौसम के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *