मुख्य बातें

मोतिहारी चंपारण एक्सपो में पहुंचे मंत्री दिलीप जायसवाल-राधामोहन सिंह: स्टॉलों का निरीक्षण किया, MSME से उद्योग बढ़ाने की बात कही, क्लस्टर सेंटर बनाने के संकेत – Motihari (East Champaran) News

मोतिहारी चंपारण एक्सपो में पहुंचे मंत्री दिलीप जायसवाल-राधामोहन सिंह:  स्टॉलों का निरीक्षण किया, MSME से उद्योग बढ़ाने की बात कही, क्लस्टर सेंटर बनाने के संकेत – Motihari (East Champaran) News

मोतिहारी में आयोजित पांच दिवसीय चंपारण एक्सपो का चौथा दिन महत्वपूर्ण रहा। इस अवसर पर बिहार सरकार के उद्योग मंत्री दिलीप जायसवाल और बीजेपी सांसद राधामोहन सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

.

इस कार्यक्रम का संयुक्त आयोजन MSME और उत्तर बिहार चेम्बर ऑफ कॉमर्स द्वारा किया गया है।

एक्सपो में लघु एवं कुटीर उद्योग से जुड़े व्यवसायियों ने स्वदेशी उत्पादों के कई आकर्षक स्टॉल लगाए। मंत्री दिलीप जायसवाल और सांसद राधामोहन सिंह ने सभी स्टॉलों का बारीकी से निरीक्षण किया।

उन्होंने उद्यमियों से बातचीत कर उनकी समस्याओं और संभावनाओं की जानकारी ली। स्थानीय स्तर पर बने उत्पादों को देखकर दोनों अतिथियों ने उद्यमियों की सराहना की।

बिहार में औद्योगिक विकास को गति दी जा रही इस मौके पर उद्योग मंत्री दिलीप जायसवाल ने कहा कि केंद्र सरकार के सहयोग से बिहार में औद्योगिक विकास को गति दी जा रही है।

उन्होंने बताया कि राज्य में इंडस्ट्रियल हब विकसित करने की दिशा में लगातार काम हो रहा है। साथ ही, MSME के माध्यम से छोटे उद्योगों को बढ़ावा दिया जा रहा है, जिससे स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ रहे हैं।

मंत्री ने आगे कहा कि मोतिहारी और आसपास के क्षेत्रों में एक क्लस्टर सेंटर की आवश्यकता महसूस की जा रही है। इसके लिए जमीन चयन की प्रक्रिया जारी है और जल्द ही इस दिशा में ठोस कदम उठाए जाएंगे।

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इससे क्षेत्र में उद्योगों को और अधिक बढ़ावा मिलेगा तथा युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे।

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर भी टिप्पणी की कार्यक्रम के दौरान मंत्री दिलीप जायसवाल ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर भी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि बंगाल में कानून-व्यवस्था सुधारने और गुंडागर्दी पर लगाम लगाने के प्रयासों से मुख्यमंत्री विचलित हो गई हैं और इस तरह के बयान दे रही हैं।

चंपारण एक्सपो में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, उद्यमी और जनप्रतिनिधि शामिल हो रहे हैं। यह आयोजन न केवल स्थानीय उत्पादों को मंच प्रदान कर रहा है, बल्कि क्षेत्र के आर्थिक विकास को भी नई दिशा देने का काम कर रहा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *