मुख्य बातें

चंडीगढ़ में शराबी का देर रात हंगामा: लोहे की रॉड से गाड़ियों के शीशे तोड़े, नशे में दे रहा था गालियां – Chandigarh News

चंडीगढ़ में शराबी का देर रात हंगामा:  लोहे की रॉड से गाड़ियों के शीशे तोड़े, नशे में दे रहा था गालियां – Chandigarh News

चंडीगढ़ के मौलीजागरा इलाके में रविवार देर रात एक युवक ने नशे की हालत में जमकर हंगामा किया। हाथ में लोहे की रॉड लेकर पहुंचे आरोपी ने सड़क पर खड़ी 2 गाड़ियों के शीशे तोड़ दिए और गालियां देते हुए मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आरोपी भाग चुका था। मामले में पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। स्थानीय निवासी निखिल ग्रेवाल ने बताया कि रविवार रात करीब 9:50 बजे वह अपने परिवार के साथ घर में सो रहे थे। तभी बाहर सड़क से गालियों की आवाजें आने लगीं। जब उन्होंने बाहर जाकर देखा तो एक युवक हाथ में लोहे की रॉड लेकर बिना किसी वजह के मां-बहन की गालियां दे रहा था। दो गाड़ियों के शीशे तोड़े प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जो युवक गालियां निकाल रहा था उसके आसपास उस समय कोई नहीं था, फिर भी वह लगातार हंगामा कर रहा था। इसी दौरान उसने सड़क पर खड़ी दो गाड़ियों के आगे के शीशों पर लोहे की रॉड से वार कर उन्हें क्षतिग्रस्त कर दिया। शोर सुनकर जब मोहल्ले के लोग इकट्ठा होने लगे और उसे पकड़ने की कोशिश की, तो आरोपी वहां से भाग निकला। इसके बाद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। CCTV में कैद हुई पूरी वारदात मामले में थाना प्रभारी इंस्पेक्टर हरिओम शर्मा ने बताया कि घटना की शिकायत मिल चुकी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में पूरी वारदात कैद हो गई है, जिसमें युवक नशे की हालत में हंगामा करता नजर आ रहा है। पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान कर उसकी तलाश में जुटी हुई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *