मुख्य बातें

महावीर जयंती पर निकाली शोभायात्रा, महिलाओं ने डांडिया खेला: शोभायात्रा में झांकियां रही आकर्षण का केंद्र, मोराजी में हुई अभिषेक और शांतिधारा – Sagar News

महावीर जयंती पर निकाली शोभायात्रा, महिलाओं ने डांडिया खेला:  शोभायात्रा में झांकियां रही आकर्षण का केंद्र, मोराजी में हुई अभिषेक और शांतिधारा – Sagar News

भगवान महावीर जयंती के 2625वें जन्म कल्याणक पर सोमवार को सागर में मुनिश्री महासागर महाराज के सानिध्य में श्रीजी की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में जैन धर्म से संबंधित आकर्षक झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। जिन्हें विभिन्न मंदिर समितियों ने अलग-अलग विषयों पर तैयार किया था। शोभायात्रा कटरा नमक मंडी स्थित गौराबाई दिगंबर जैन मंदिर से शुरू हुई जो कटरा बाजार और शहर के मुख्य मार्गों से होकर मोराजी पहुंची। जहां अभिषेक और शांतिधारा हुई। इसके बाद यात्रा पुन: मंदिर वापस आई। शोभायात्रा में महिला मंडल की सदस्य ड्रेस कोड में नजर आईं और पुरुष सफेद वस्त्रों में शामिल हुए। शोभायात्रा के मार्ग पर रंगोलियां सजाई गई। घर-घर भगवान की आरती की गई। चांदी की पालकी पर विराजे भगवान महावीर शोभायात्रा में भगवान महावीर की प्रतिमा को चांदी की पालकी में विराजित कर नगर भ्रमण कराया गया। श्रद्धालु भक्ति गीतों और जयकारों के साथ आगे बढ़ते रहे। जिससे पूरा वातावरण धर्ममय हो गया। कार्यक्रम के दौरान सामाजिक संगठनों और नागरिकों ने जगह-जगह स्वागत कर पुष्प वर्षा की। सुरक्षा और व्यवस्था के लिए प्रशासन भी मुस्तैद नजर आया। महावीर जयंती के इस आयोजन ने शहर में धार्मिक आस्था और एकता का संदेश दिया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *