मुख्य बातें

सिरमौर में सड़क हादसा, 2 की मौत: ऑल्टो कार 150 मीटर गहरी खाई में गिरी, आज होगा पोस्टमार्टम, बांदला-सुराख सड़क पर एक्सीडेंट – Nahan News

सिरमौर में सड़क हादसा, 2 की मौत:  ऑल्टो कार 150 मीटर गहरी खाई में गिरी, आज होगा पोस्टमार्टम, बांदला-सुराख सड़क पर एक्सीडेंट – Nahan News

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिला के रेणुका विधानसभा में रविवार शाम के वक्त एक ऑल्टो कार गहरी खाई में गिरी। इसमें दो लोगों की मौत हो गई। यह हादा बांदल-सुराख मार्ग पर खाला क्यार के पास पेश आया। इस दुर्घटना में 36 वर्षीय अनिल कुमार (पुत्र बलबीर सिंह) निवासी खाला क्यार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 48 वर्षीय गुमान सिंह (पुत्र अमर सिंह) निवासी धार टारन गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया और पुलिस को सूचना दी। घायल गुमान सिंह को उपचार के लिए नाहन मेडिकल कॉलेज ले जाया जा रहा था, लेकिन उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। 150 मीटर गहरी खाई में गिरी कार बताया जा रहा है कि कार सड़क से बाहर पलटने के बाद करीब 150 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसा इतना भीषण था कि वाहन के परखच्चे उड़ गए। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। आज होगा दोनों के शवों का पोस्टमार्टम वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। आज दोनों के शवों का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा इसके बाद शव परिजनों को सौंपे जाएंगे



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *