मुख्य बातें

सिवनी से तीर्थ दर्शन ट्रेन रवाना: 279 श्रद्धालु अयोध्या-वाराणसी के लिए निकले, विधायक ने दिखाई हरी झंडी – Seoni News

सिवनी से तीर्थ दर्शन ट्रेन रवाना:  279 श्रद्धालु अयोध्या-वाराणसी के लिए निकले, विधायक ने दिखाई हरी झंडी – Seoni News

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत सिवनी जिले से वाराणसी और अयोध्या के लिए विशेष ट्रेन सोमवार को रवाना हुई। सिवनी रेलवे स्टेशन परिसर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी थी।क्षेत्रीय विधायक दिनेश राय ने ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना प्रदेश सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल है, जो वरिष्ठ नागरिकों और श्रद्धालुओं को धार्मिक स्थलों के दर्शन का अवसर प्रदान करती है। कार्यक्रम में जनपद पंचायत सिवनी की अध्यक्ष किरण भलावी, अन्य जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे। सभी ने यात्रियों को पुष्पमालाएं पहनाकर विदाई दी। इस यात्रा के तहत सिवनी जिले से कुल 279 श्रद्धालु वाराणसी और अयोध्या के धामों के दर्शन करेंगे। शासन द्वारा यात्रियों के लिए आवागमन, भोजन, आवास और स्वास्थ्य संबंधी सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। श्रद्धालुओं ने मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के लिए सरकार का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम स्थल पर धार्मिक गीत और जयकारे गूंजते रहे। जिले वासियों ने इस धार्मिक यात्रा करने वालो को यात्रा मंगलमय होने की शुभकामनाएं दी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *