मुख्य बातें

सुपौल में 5 वर्षीय बेटे ने पिता को दी मुखाग्नि: अवैध संबंध-आपसी रंजिश में युवक की हत्या, फायरिंग के बाद गला रेता – Supaul News

सुपौल में 5 वर्षीय बेटे ने पिता को दी मुखाग्नि:  अवैध संबंध-आपसी रंजिश में युवक की हत्या, फायरिंग के बाद गला रेता – Supaul News

सुपौल के किशनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत राजपुर पंचायत के सिसौनी गांव में रविवार शाम हुई हत्या ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया। बाइक सवार नकाबपोश अपराधियों ने चाय दुकान पर बैठे एक युवक को पहले गोली मारी और फिर धारदार हथियार से गला रेतकर उसकी हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। सोमवार को जब मृतक के पांच वर्षीय बेटे ने अपने पिता को मुखाग्नि दी, यह देख वहां मौजूद सभी की आंखें नम हो गईं। देखें, मौके से आई तस्वीरें… सिलसिलेवार पढ़ें, पूरा मामला… चाय दुकान पर बैठा था युवक, तभी हमला मृतक की पहचान कटहारा गांव निवासी राजेश सुतिहार के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, वह रविवार शाम करीब 7 बजे सिसौनी गांव में एनएच-327ए किनारे स्थित सुरज साह की चाय दुकान पर बैठा था। इसी दौरान किशनपुर की ओर से बाइक पर सवार नकाबपोश बदमाश वहां पहुंचे और उस पर अचानक हमला कर दिया। पहले फायरिंग, फिर गला रेतकर हत्या प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हमलावरों ने पहले दो राउंड फायरिंग की। गोली लगने के बावजूद जब राजेश की मौके पर मौत नहीं हुई, तो अपराधियों ने धारदार हथियार से उसका गला रेत दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी बदमाश दो बाइक पर सवार होकर फरार हो गए। हमलावरों की संख्या चार बताई जा रही है। दुकानदार सुरज साह ने बताया कि राजेश घटना से करीब 10 मिनट पहले ही दुकान पर आया था। “वह पानी मांग रहा था। मैं पानी लेने घर गया था, तभी गोली चलने की आवाज सुनाई दी। लौटकर देखा तो वह खून से लथपथ पड़ा था। अस्पताल ले जाने के दौरान राजेश की मौत मृतक के मामा गणेश शर्मा ने बताया कि सूचना मिलने के बाद वे मौके पर पहुंचे और गंभीर रूप से घायल राजेश को रिक्शा से अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। परिजनों के अनुसार, उसके गले पर गहरे जख्म थे, जबकि शरीर पर गोली लगने जैसे निशान भी दिखाई दिए। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही होगी। परिजन बोले-तीनों युवकों के साथ गया था परिजनों ने बताया कि राजेश घटना से पहले तीन युवकों के साथ चाय पीने गया था। फिलहाल उन युवकों से संपर्क नहीं हो सका है, जिससे घटना को लेकर संदेह और गहरा गया है। हत्या के पीछे कई एंगल, चर्चाओं का दौर घटना के बाद इलाके में हत्या के कारणों को लेकर कई तरह की चर्चाएं हैं। स्थानीय स्तर पर प्रेम प्रसंग, आपसी रंजिश और आपराधिक कनेक्शन जैसे पहलुओं की बात सामने आ रही है। हालांकि, इन दावों की अब तक पुलिस ने पुष्टि नहीं की है। पुलिस जांच तेज, कई बिंदुओं पर फोकस घटना की सूचना मिलते ही किशनपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। एसपी और डीएसपी ने भी घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने साक्ष्य जुटाकर आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष ने बताया कि फिलहाल गोली लगने की पुष्टि नहीं हुई है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। ड्राइविंग-डिलीवरी का काम करता था राजेश राजेश सुतिहार परिवार का मुख्य कमाने वाला सदस्य था। वह ड्राइविंग और डिलीवरी का काम कर परिवार का भरण-पोषण करता था। परिवार में पत्नी, पांच वर्षीय बेटा अयांश और छह वर्षीय बेटी सोहानी हैं। बड़े भाई विदेश में काम करते हैं। बेटे ने दी मुखाग्नि, नम हुईं आंखें सोमवार को अंतिम संस्कार के दौरान सबसे मार्मिक क्षण वह था, जब पांच वर्षीय बेटे अयांश ने अपने पिता को मुखाग्नि दी। यह दृश्य देख मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं। पूरे गांव में शोक का माहौल है। कई सवाल अब भी बरकरार इस हत्याकांड ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं हत्या की असली वजह क्या है? क्या हमलावर परिचित थे? घटना के समय साथ रहे युवक कहां हैं?
इन सभी सवालों के जवाब पुलिस जांच के बाद ही सामने आएंगे। फिलहाल इलाके के लोग जल्द खुलासे और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *