मुख्य बातें

ईरान-इजराइल युद्ध से सिरोपों की आपूर्ति प्रभावित: ईरान से रूकी केमिकल सप्लाई, अमृतसर के गुरुद्वारों में कमी, ऑर्डर समय पर देना मुश्किल – Amritsar News

ईरान-इजराइल युद्ध से सिरोपों की आपूर्ति प्रभावित:  ईरान से रूकी केमिकल सप्लाई, अमृतसर के गुरुद्वारों में कमी, ऑर्डर समय पर देना मुश्किल – Amritsar News

ईरान-इजराइल युद्ध का असर अब श्री हरिमंदिर साहिब, अमृतसर में देखने को मिल रहा है। यहां श्रद्धालुओं को सम्मान स्वरूप दिए जाने वाले सिरोपों की आपूर्ति प्रभावित हुई है। श्री हरिमंदिर साहिब के मैनेजर भगवंत सिंह धागेड़ा ने इस संबंध में जानकारी दी है। मैनेजर धागेड़ा ने बताया कि प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्री अखंड पाठ साहिब के भोग डाले जाते हैं, जिसके बाद संगत को गुरु की बख्शिश के रूप में सिरोपा भेंट किया जाता है। श्री हरिमंदिर साहिब के साथ-साथ शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) के अधीन आने वाले अन्य गुरुद्वारों के लिए भी सिरोपों की आपूर्ति यहीं से की जाती है। 19 हजार मीटर कपड़ा ही हुआ तैयार मैनेजर के अनुसार, वर्ष के अंतिम दिनों की आवश्यकता को देखते हुए एक फर्म को 1 लाख मीटर कपड़े का ऑर्डर दिया गया था। हालांकि, अब तक केवल 19 हजार मीटर कपड़ा ही प्राप्त हो सका है। फर्म ने बताया है कि सिरोपा तैयार करने में उपयोग होने वाला विशेष केमिकल ईरान से आता है, जिसकी आपूर्ति युद्ध के कारण फिलहाल बाधित हो गई है। इस वजह से पूरा ऑर्डर समय पर देना संभव नहीं हो पा रहा है। लंगर सेवा और श्रद्धालुओं की आमद पर असर नहीं धागेड़ा ने स्पष्ट किया कि लंगर सेवा और श्रद्धालुओं की आमद पर कोई असर नहीं पड़ा है। हालांकि, सिरोपों की कमी एक चुनौती बन गई है। इसके बावजूद, प्रबंधन द्वारा उपलब्ध स्टॉक से संगत को सरोपा देने की परंपरा को जारी रखने का प्रयास किया जा रहा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *