CM विष्णुदेव साय ने मंगलवार को रायपुर जिले के धरसीवां में नवनिर्मित तहसील कार्यालय का लोकार्पण किया। 66.20 लाख रुपए की लागत से तैयार यह भवन प्रशासनिक सेवाओं को आम नागरिकों तक अधिक सुलभ और व्यवस्थित रूप से पहुंचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि, सुशासन का उद्देश्य नागरिकों को समय पर सरल और पारदर्शी सेवाएं उपलब्ध कराना है। नए तहसील कार्यालय के शुरू होने से क्षेत्र के लोगों को राजस्व संबंधी कार्यों में सुविधा मिलेगी और प्रक्रियाओं में तेजी आने की उम्मीद है। नवनिर्मित तहसील कार्यालय में कई सुविधाएं उन्होंने कहा कि, राज्य सरकार प्रशासनिक ढांचे को मजबूत करने के साथ ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में सेवाओं की गुणवत्ता सुधारने के लिए लगातार प्रयासरत है। सरकार का लक्ष्य है कि नागरिकों को बिना अनावश्यक परेशानी के बेहतर प्रशासनिक सुविधाएं मिल सकें। नवनिर्मित तहसील कार्यालय में नायब नाजिर कक्ष, रिकॉर्ड रूम, माल जमार, नकल शाखा, कानूनगो कक्ष, भुइयां एवं भू-अभिलेख शाखा के साथ लोक सेवा केंद्र और आधार केंद्र जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। इस अवसर पर विधायक अनुज शर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।
Source link
