मुख्य बातें

हरदा में महंगाई के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन: गैस सिलेंडर लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे, बिजली-पेट्रोल कीमतों पर घेरा – Harda News

हरदा में महंगाई के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन:  गैस सिलेंडर लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे, बिजली-पेट्रोल कीमतों पर घेरा – Harda News

हरदा में मंगलवार को कांग्रेस ने देश में बढ़ती महंगाई के विरोध में प्रदर्शन किया। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद व्यास गैस सिलेंडर लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने गैस, बिजली और पेट्रोलियम पदार्थों की मूल्यवृद्धि कम करने की मांग को लेकर नारेबाजी की। प्रदर्शन में लगभग डेढ़ दर्जन कांग्रेसी शामिल हुए, जिन्होंने कलेक्ट्रेट के सामने विरोध जताया। उन्होंने राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन एसडीएम अशोक कुमार डेहरिया को सौंपा। प्रशासन ने प्रदर्शन को लेकर सख्ती बरती; कलेक्ट्रेट के मुख्य गेट पर पुलिस ने बैरिकेड लगाए थे और एसडीएम ने मुख्य गेट के बाहर ही ज्ञापन स्वीकार किया। कहा- आमजन पहले से ही महंगाई से प्रभावित
कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहन साई ने कहा कि भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों और अपरिपक्वता के कारण आमजन पहले से ही महंगाई से प्रभावित हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार द्वारा गैस सिलेंडर के मूल्यों में वृद्धि और राज्य सरकार द्वारा बिजली दरों में बढ़ोतरी ने जनता का जीवन मुश्किल कर दिया है। साई ने आगे कहा कि पेट्रोल-डीजल की पर्याप्त उपलब्धता न होने से भी आमजन परेशान हैं। किसानों को पारंपरिक रूप से केन और ड्रम में मिलने वाला डीजल अब नहीं मिल रहा है, जिससे खेती-किसानी के कार्यों में बाधा आ रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार महंगाई और किल्लत पर ध्यान नहीं दे रही है। आरोप- गैस की कालाबाजारी हो रही है
पूर्व नपाध्यक्ष हेमंत टाले ने भाजपा सरकार की नीतियों की आलोचना करते हुए कहा कि उनकी अपरिपक्व नीतियों ने आम जनता का जीवन कठिन बना दिया है। उन्होंने बताया कि 1 अप्रैल से बिजली दरों में होने वाली वृद्धि और गैस सिलेंडरों की किल्लत ने रसोई का बजट बिगाड़ दिया है। टाले ने यह भी बताया कि जिले में गैस की अनुपलब्धता के कारण चाय-नाश्ते की छोटी दुकानें बंद होने की कगार पर हैं, जिससे शादी वाले परिवारों और भंडारा समितियों के सामने भी संकट खड़ा हो गया है। ब्लॉक अध्यक्ष गोविंद व्यास ने आरोप लगाया कि जिले में गैस की कालाबाजारी हो रही है और एजेंसी संचालक उपभोक्ताओं को सिलेंडर के साथ हर महीने नली भी थोप रहे हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *