मुख्य बातें

कटिहार में संजय सिंह शहरी-सुनील यादव बने जिलाध्यक्ष: कांग्रेस संगठन को प्रभावी बनाने के लिए कर रहा तैयारी, अध्यक्षों को दिए जाएंगे कई स्वतंत्र अधिकार – Katihar News

कटिहार में संजय सिंह शहरी-सुनील यादव बने जिलाध्यक्ष:  कांग्रेस संगठन को प्रभावी बनाने के लिए कर रहा तैयारी, अध्यक्षों को दिए जाएंगे कई स्वतंत्र अधिकार – Katihar News

बिहार विधानसभा चुनाव में करारी शिकस्त के बाद कांग्रेस पार्टी राज्य में अपने संगठन को मजबूत और प्रभावी बनाने के लिए जिलों में संगठनात्मक ढांचे को पुनर्गठित कर रही है। इसी अभियान के तहत, कांग्रेस महासचिव के.सी. वेणुगोपाल द्वारा जारी अधिसूचना के आधार पर, पार्टी ने सोमवार को बिहार के लिए 53 जिला अध्यक्षों की सूची जारी की। इस सूची में 43 नए चेहरे शामिल हैं, जबकि 10 जिला अध्यक्षों को दोबारा मौका दिया गया है। कटिहार जिले में दो जिला अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं। इनमें से एक को फिर से मौका मिला है, जबकि दूसरा नया चेहरा है। पार्टी ने पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुनील यादव पर भरोसा जताते हुए उन्हें कटिहार ग्रामीण की कमान सौंपी है। संजय कुमार सिंह जिलाध्यक्ष नियुक्त वहीं, कटिहार शहरी क्षेत्र के लिए कांग्रेस आलाकमान ने नगर निगम क्षेत्र के अमला टोला निवासी संजय कुमार सिंह को जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। संजय कुमार सिंह कांग्रेस के पुराने और समर्पित कार्यकर्ता माने जाते हैं। इस घोषणा के बाद, एआईसीसी सदस्य शेखर सिंह, कटिहार के पर्यवेक्षक अमन कुमार, महिला जिला अध्यक्ष अमरपाली यादव उर्फ अंजुमन कौसर, जिला मुख्य प्रवक्ता शंकर सिंह और नगर अध्यक्ष राजेश रंजन मिश्रा सहित पार्टी संगठन के कार्यकर्ताओं ने इस फैसले का स्वागत किया। उन्होंने दोनों नवनियुक्त जिला अध्यक्षों को बधाई और शुभकामनाएं दीं। जिलाध्यक्षों को अधिक अधिकार देने की तैयारी कांग्रेस पार्टी अपने संगठन को और प्रभावी बनाने के लिए जिला अध्यक्षों को अधिक अधिकार देने की तैयारी कर रही है। प्रदेश स्तर की तरह ही, जिलों में भी अध्यक्षों को कई स्वतंत्र अधिकार दिए जाएंगे, जिससे पार्टी की जमीनी पकड़ मजबूत हो सकेगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *