शहर के मुख्य बाजारों में बढ़ते जाम को लेकर पुलिस प्रशासन एक्शन मोड में आ गया है। जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एएसपी अखिलेश शर्मा ने मंगलवार को बाजार क्षेत्र का सघन निरीक्षण किया। उनके साथ ट्रैफिक निरीक्षक रामभरोसी मीणा व कोतवाली पुलिस का जाब्ता भी मौजूद रहा। जिन्होंने 2 दर्जन के करीब वाहनों के चालान काटे।
एएसपी ने बाजार के चिन्हित जाम पॉइंट्स देखे। सड़क किनारे अव्यवस्थित खड़े वाहनों पर सख्ती की। सफेद लाइन के बाहर खड़े वाहनों के मौके पर ही ऑनलाइन चालान काटे गए। दुकानदारों को हिदायत दी गई। वाहन चालकों को भी समझाइश की गई। तय पार्किंग स्थल का ही उपयोग करने को कहा गया। नियम तोड़ने पर सख्त कार्रवाई जारी रहने की चेतावनी दी गई। “ट्रैफिक व्यवस्था सुचारू रखना पुलिस के साथ आम नागरिकों की भी जिम्मेदारी है। लोग नियम मानेंगे तो जाम की समस्या अपने आप खत्म होगी। पुलिस का उद्देश्य चालान करना नहीं है। उद्देश्य यातायात व्यवस्था सुधारना है।”
-कांबले शरण गोपीनाथ, एसपी
Source link
