मुख्य बातें

योजनाओं में तेजी और पारदर्शिता लाएं-मंत्री: खगड़िया में की समीक्षा बैठक, कहा-योजनाओं का लाभ आम लोगों तक पहुंचाएं – Khagaria News

योजनाओं में तेजी और पारदर्शिता लाएं-मंत्री:  खगड़िया में की समीक्षा बैठक, कहा-योजनाओं का लाभ आम लोगों तक पहुंचाएं – Khagaria News

खगड़िया में पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश ने बुधवार को खगड़िया जिला सभाकक्ष में विभागीय पदाधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की। बैठक का मुख्य उद्देश्य विकास योजनाओं में तेजी लाना और पारदर्शिता सुनिश्चित करना था। यह बैठक पूर्वाह्न 10:30 बजे शुरू हुई, जिसमें उप विकास आयुक्त, जिला पंचायत राज पदाधिकारी, अपर मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी जिला परिषद सहित सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी और प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में कुल 13 बिंदुओं पर गहन चर्चा की गई। मंत्री ने पंचायत सरकार भवनों के निर्माण कार्य को गुणवत्तापूर्ण तरीके से शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने अधिकारियों को नियमित निगरानी और पर्यवेक्षण सुनिश्चित करने को कहा ताकि निर्माण कार्य समय पर संपन्न हो सके। समीक्षा के दौरान सोलर स्ट्रीट लाइट की स्थिति पर भी चर्चा हुई। मंत्री ने ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए इसकी नियमित जांच के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त, कन्या विवाह मंडपों की प्रगति और पंचायत, पंचायत समिति एवं जिला परिषद स्तर पर 15वें वित्त आयोग की राशि के उपयोग की भी समीक्षा की गई। जिला परिषद की सैरात दुकानों और अन्य परिसंपत्तियों के अनुश्रवण पर भी विशेष जोर दिया गया। बैठक के समापन पर मंत्री ने सभी अधिकारियों को विकास कार्यों में तेजी लाने और योजनाओं का लाभ आम लोगों तक जल्द से जल्द पहुंचाने का निर्देश देते हुए पारदर्शिता और गुणवत्ता बनाए रखने पर बल दिया। इसके बाद, शहर के गौशाला रोड स्थित जिला परिषद अध्यक्ष आवास पर जिप अध्यक्ष कृष्णा कुमारी यादव ने मंत्री दीपक प्रकाश का स्वागत किया। इस अवसर पर उन्हें अंगवस्त्र, पुष्पमाला और बुके भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में जिले भर के त्रिस्तरीय पंचायत जनप्रतिनिधियों की बड़ी संख्या में उपस्थिति दर्ज की गई। इस अवसर पर कृष्णा कुमारी यादव ने मंत्री के समक्ष पंचायत प्रतिनिधियों से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दे उठाए। इनमें जिला परिषद योजनाओं में तेजी लाने के लिए पोर्टल सुधार, नए सिरे से परिसीमन कर पंचायत चुनाव कराने, जनप्रतिनिधियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने, पेंशन सुविधा बहाल करने और परिचय पत्र जारी करने की मांगें शामिल थीं। कार्यक्रम में पूर्व विधायक रणवीर यादव ने भी क्षेत्रीय विकास को गति देने पर जोर दिया। मंत्री दीपक प्रकाश ने स्वागत के लिए आभार व्यक्त करते हुए जनसेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई और क्षेत्र के समग्र विकास का भरोसा दिलाया। उन्होंने उठाए गए मुद्दों को जनहित में उचित बताते हुए सकारात्मक पहल का आश्वासन दिया।
कार्यक्रम से पूर्व मंत्री ने जिला पंचायत संसाधन केंद्र (डीपीआरसी) भवन का निरीक्षण किया और शीघ्र पूर्ण कर उद्घाटन कराने की बात कही। इसके अलावा शहर के खेल भवन में पंचायत जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर जमीनी स्थिति की जानकारी ली।
इस मौके पर अंगद कुशवाहा, सुनील कुमार सिंह, कृष्ण कुमार सिंह सहित कई जनप्रतिनिधि एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *