मुख्य बातें

घरेलू गैस सिलेंडर 900 से 1000 रुपए पहुंचा: कांग्रेस ने आर्थिक कुप्रबंधन, कूटनीतिक विफलता को बताया कारण – Mahasamund News

घरेलू गैस सिलेंडर 900 से 1000 रुपए पहुंचा:  कांग्रेस ने आर्थिक कुप्रबंधन, कूटनीतिक विफलता को बताया कारण – Mahasamund News

महासमुंद में जिला कांग्रेस कमेटी ने केंद्र सरकार पर बढ़ती महंगाई को लेकर निशाना साधा। कांग्रेस जिलाध्यक्ष और विधायक द्वारिकाधीश यादव ने आरोप लगाया कि सरकार के आर्थिक कुप्रबंधन और कूटनीतिक विफलता के कारण देश में महंगाई लगातार बढ़ रही है, जिससे आम जनता प्रभावित हो रही है। केंद्र सरकार ने हाल ही में कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में 215 रुपए की बढ़ोतरी की है। पिछले तीन महीनों में इसकी कीमतें 525 रुपए तक बढ़ चुकी हैं। वहीं, घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में भी हाल ही में 62 रुपए की वृद्धि की गई है, जिससे आम लोगों का रसोई बजट प्रभावित हुआ है। कांग्रेस नेताओं ने यह भी कहा कि पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी घटाने का दावा करने के बावजूद पेट्रोल की कीमतों में फिर वृद्धि हो रही है। कुछ स्थानों पर यह बढ़ोतरी 4 रुपए तक पहुंच गई है। इसके अतिरिक्त, एविएशन फ्यूल महंगा होने से हवाई यात्रा भी प्रभावित हुई है। तेल, दूध, मावा सबके दाम बढ़े नेताओं ने आरोप लगाया कि खाद्य तेल, दूध, मावा और अन्य आवश्यक वस्तुओं के दामों में बेतहाशा वृद्धि हुई है। उन्होंने बताया कि एक समय 70 रुपए प्रति लीटर मिलने वाला खाद्य तेल अब 200 रुपए के पार पहुंच गया है, जबकि घरेलू गैस सिलेंडर 900 से 1000 रुपए तक हो चुका है। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि सरकार आम जनता की समस्याओं से दूर है और केवल अपने पूंजीपति मित्रों को लाभ पहुंचाने में लगी है। देश के संसाधनों और सार्वजनिक उपक्रमों का निजीकरण कर आम लोगों के हितों की अनदेखी की जा रही है। पत्रकार वार्ता में पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के नेतृत्व वाली यूपीए सरकार की योजनाओं का भी उल्लेख किया गया। नेताओं ने कहा कि मनरेगा जैसी योजनाओं के माध्यम से रोजगार की गारंटी दी गई थी, जिसे वर्तमान सरकार ने कमजोर कर दिया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *