मुख्य बातें

पाकुड़ में 60 हजार रुपए का ब्राउन शुगर जब्त: एक आरोपी गिरफ्तार, रहा है आपराधिक इतिहास; गुप्त सूचना पर की गई कार्रवाई – Pakur News

पाकुड़ में 60 हजार रुपए का ब्राउन शुगर जब्त:  एक आरोपी गिरफ्तार, रहा है आपराधिक इतिहास; गुप्त सूचना पर की गई कार्रवाई – Pakur News

पाकुड़ पुलिस ने मालपहाड़ी ओपी थाना क्षेत्र से एक व्यक्ति को 21 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से एक स्मार्टफोन और एक बाइक भी जब्त की है। जब्त ब्राउन शुगर का वजन 6.46 ग्राम है, जिसकी अनुमानित बाजार कीमत 50 से 60 हजार रुपए बताई जा रही है। प्रशिक्षु डीएसपी अजय आर्यन ने गुरुवार को एसपी कार्यालय में बताया कि 1 अप्रैल को पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति मादक पदार्थ लेकर पाकुड़ आ रहा है। एसपी निधि द्विवेदी को जानकारी देने के बाद एनडीपीएस एक्ट के तहत एक छापेमारी टीम का गठन किया गया। सूचना के सत्यापन के बाद, मालपहाड़ी ओपी थाना क्षेत्र के पीपलजोड़ी के पास छापेमारी की गई। मोटरसाइकिल से आ रहे संदिग्ध व्यक्ति को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें उसके पास से 21 पुड़िया ब्राउन शुगर (कुल 6.46 ग्राम) बरामद हुई। इसकी बाजार कीमत 50 से 60 हजार रुपए आंकी गई है। पुलिस ने आरोपी से एक मोटरसाइकिल और सैमसंग कंपनी का स्मार्टफोन भी जब्त किया। इस संबंध में थाना में कांड संख्या 68/26, धारा 21(b), 22(A) एनडीपीएस एक्ट 1985 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। अजय आर्यन ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति का आपराधिक इतिहास रहा है। उस पर पश्चिम बंगाल और पाकुड़ जिले में कुल 9 मामले दर्ज हैं, जिनमें विस्फोटक पदार्थ अधिनियम और एनडीपीएस एक्ट के तहत आरोप शामिल हैं। ये मामले पाकुड़ जिले के मालपहाड़ी और महेशपुर के साथ-साथ पश्चिम बंगाल के नलहाटी थाना में भी दर्ज हैं। पुलिस फिलहाल आरोपी से पूछताछ कर रही है ताकि ब्राउन शुगर के स्रोत और इसे पहुंचाने वाले व्यक्ति का पता लगाया जा सके। डीएसपी आर्यन ने स्पष्ट किया कि नशीले पदार्थों के कारोबार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और इसमें शामिल सभी लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *