वाराणसी के दालमंडी में ध्वस्तीकरण का क्रम गुरुवार को भी जारी रहा। कहीं घरों व मकानों पर बुलडोजर न चल जाए इससे बचने के लिए स्थानीय दुकानदार खुद से दुकानों व मकानों को तुड़वा रहे हैं। ज्यादातर दुकानदार मजदूरों को लगाकर छेने हथौड़े से यह काम करते रहे। PWD ने उन सभी दुकानों व मकानों पर लाल निशान लगा दिए हैं जो सड़क चौड़ीकरण की जद में आ रहे हैं। लगातार बुलडोजर की कार्रवाई चल रही है। कई मकान पर बुलडोजर चल चुका है। दरअसल, बुलडोजर चलने से पूरा मकान डैमेज होने का खतरा रहता है, यही कारण है कि लोग बुलडोजर आने के पहले अपने मजदूर लगाकर लाल निशान तक तोड़वाते दिख रहे हैं। दालमंडी में पुलिस व RRF का पहरा दरअसल, शुरूआती दिनों में ध्वस्तीकरण कार्रवाई के दौरान लोगाें ने जमकर विरोध किया था। इसके बाद स्थिति सामान्य होने लगी। लेकिन फिर भी दालमंडी में बड़ी संख्या में पुलिस व RRF के जवानों का कड़ा पहरा है। अनायास उधर से जाने वाले लोगों को दालमंडी में नहीं जाने दिया जा रहा है। जगह जगह बैरिकेटिंग की गई है।
Source link
