मुख्य बातें

कांकेर में नाबालिग सहित दो गांजा तस्कर गिरफ्तार: पुलिस ने 2.60 लाख का 5 किलो गांजा जब्त किया – Kanker News

कांकेर में नाबालिग सहित दो गांजा तस्कर गिरफ्तार:  पुलिस ने 2.60 लाख का 5 किलो गांजा जब्त किया – Kanker News

कांकेर पुलिस ने “उजियारा अभियान” के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए गांजा तस्करी के आरोप में एक नाबालिग सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 5 किलो 200 ग्राम गांजा, एक मोटरसाइकिल और एक मोबाइल फोन जब्त किया है, जिसकी कुल कीमत लगभग 3 लाख 10 हजार रुपए आंकी गई है। सिटी कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम देवकोगेंरा जाने वाले मार्ग पर पुलिया के आगे दो युवक मोटरसाइकिल (क्रमांक CG 19 BE 2016) पर सवार होकर अलग-अलग झोले में गांजा लेकर बिक्री के लिए जा रहे हैं। इस सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी कर दोनों संदिग्धों को पकड़ लिया। आरोपियों से गांजा जब्त पूछताछ में आरोपियों ने अपनी पहचान आर्यन श्रीवास्तव (22 वर्ष), निवासी आतुरगांव, जिला कांकेर और एक विधि से संघर्षरत बालक के रूप में बताई। तलाशी के दौरान आर्यन श्रीवास्तव के पास से 4 किलो 930 ग्राम गांजा (कीमत 2,46,500 रुपए), एक मोटरसाइकिल (कीमत लगभग 50,000 रुपए) और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया। वहीं, नाबालिग के कब्जे से 270 ग्राम गांजा (कीमत 13,500 रुपए) जब्त किया गया। जब्त किए गए कुल गांजे की कीमत 2 लाख 60 हजार रुपए है, जबकि मोटरसाइकिल और अन्य सामग्री सहित सभी जब्त वस्तुओं की कुल जुमला कीमत लगभग 3 लाख 10 हजार रुपए बताई गई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस) एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। विधि अनुसार कार्रवाई करते हुए आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया है, जहां आगे की कार्यवाही जारी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *