मुख्य बातें

जामताड़ा में रोड एक्सीडेंट में गिरिडीह के युवक की मौत: घर लौटते वक्त तेज रफ्तार ट्रक ने मारी टक्कर, घटना के बाद लगा सड़क जाम – Jamtara News

जामताड़ा में रोड एक्सीडेंट में गिरिडीह के युवक की मौत:  घर लौटते वक्त तेज रफ्तार ट्रक ने मारी टक्कर, घटना के बाद लगा सड़क जाम – Jamtara News

जामताड़ा जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना बगतारपा लखनपुर के पास बीती रात हुई। मृतक की पहचान गिरिडीह जिले के अहिल्यापुर थाना क्षेत्र के बाबानडीहा गांव निवासी 36 वर्षीय संतोष मुर्मू के रूप में हुई है। संतोष मुर्मू चैनपुर चापापुर से काम कर अपने घर लौट रहे थे, तभी उनकी बाइक को ट्रक ने टक्कर मार दी। घटना के बाद लखनपुर मोड़ के पास गाड़ियों की लंबी कतार लग गई। स्थानीय लोगों की मदद से शव को नारायणपुर स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। ग्रामीणों ने ट्रक को जुम्मन मोड़ के पास पकड़ा
रात भर शव नारायणपुर थाना में रखा गया और शुक्रवार को पोस्टमॉर्टम के लिए जामताड़ा भेजा गया। स्थानीय ग्रामीणों ने सूझबूझ दिखाते हुए दुर्घटना में शामिल ट्रक को जुम्मन मोड़ के पास पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। मृतक के चचेरे भाई दिनेश मुर्मू ने बताया कि संतोष घर का एकमात्र कमाने वाला सदस्य था। वह अपने पीछे तीन छोटे बच्चे (दो बेटे और एक बेटी) और बूढ़े माता-पिता छोड़ गए हैं। दिनेश मुर्मू ने जिला प्रशासन से मृतक के परिजनों के लिए मुआवजे की मांग की है, ताकि परिवार का भरण-पोषण हो सके।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *