मुख्य बातें

बरवाला में बीयर की बोतल-लाठी से व्यक्ति पर हमला: बहन को लेने जा रहा था, युवकों ने रास्ता रोका, एक हमलावर अरेस्ट – Uklanamandi News

बरवाला में बीयर की बोतल-लाठी से व्यक्ति पर हमला:  बहन को लेने जा रहा था, युवकों ने रास्ता रोका, एक हमलावर अरेस्ट – Uklanamandi News

हिसार जिले के बरवाला थाना पुलिस ने मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के मामले में कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त लाठी भी बरामद की है। जानकारी देते हुए पुलिस जांच अधिकारी ने बताया कि गांव बोबुआ निवासी अशोक कुमार ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि 1 अप्रैल को वह अपने दोस्त विकास के साथ बाइक पर अपनी बहन को लेने के लिए जा रहा था। जब वह श्मशान भूमि गेबीपुर के पास पहुंचा, तो गांव बोबुआ निवासी अंकुश अपने साथी मनोज, अभिषेक और सुखदेव के साथ वहां आ पहुंचा और उनका रास्ता रोक लिया। जान से मारने क दी थी धमकी शिकायत के अनुसार आरोपियों ने आते ही अशोक कुमार पर बीयर की बोतल और लाठी से हमला कर दिया और उसके साथ लात-घूंसों से मारपीट की। इस दौरान आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। हमले में घायल अशोक को उसके साथी द्वारा तुरंत उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बरवाला में भर्ती करवाया गया। घटना की सूचना मिलते ही थाना बरवाला पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी अंकुश को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ के दौरान वारदात में इस्तेमाल की गई लाठी भी बरामद कर ली है। पुलिस के अनुसार अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भी लगातार दबिश दी जा रही है और मामले की गहनता से जांच जारी है। गिरफ्तार आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *