मुख्य बातें

अज्ञात वाहन की टक्कर से हाइवा ड्राइवर की मौत: गाड़ी खड़ी कर बाइक से लौट रहा था घर, बालोद में गुजरा मोड़ के पास हादसा – Balod News

अज्ञात वाहन की टक्कर से हाइवा ड्राइवर की मौत:  गाड़ी खड़ी कर बाइक से लौट रहा था घर, बालोद में गुजरा मोड़ के पास हादसा – Balod News

बालोद-दल्लीराजहरा मुख्य मार्ग पर शुक्रवार रात हुए सड़क हादसे में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान भैंसबोड़ निवासी 20 वर्षीय भूपेंद्र कुमार भुआर्य के रूप में हुई है। ग्रामीणों के अनुसार भूपेंद्र ग्राम गुजरा में राजेश चुरेन्द्र के यहां हाइवा चालक के रूप में कार्यरत था। शुक्रवार रात वह गाड़ी खड़ी कर बाइक से अपने घर भैंसबोड़ लौट रहा था। इसी दौरान गुजरा मोड़ के पास पीछे से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीण सड़क पर उतर आए और करीब एक घंटे तक चक्काजाम कर विरोध जताया। सूचना मिलते ही बालोद पुलिस मौके पर पहुंची और समझाइश देकर स्थिति को नियंत्रित किया। शनिवार सुबह जिला अस्पताल बालोद की मर्च्युरी में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। दोपहर 2 बजे भैंसबोड़ के मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार किया गया। बालोद थाना प्रभारी शिशुपाल सिन्हा ने बताया कि मामले में मर्ग कायम कर अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपी वाहन को जब्त कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। ग्रामीणों के मुताबिक, कुछ ही सप्ताह पहले मृतक की बहन की शादी हुई थी। मार्च में जहां घर में खुशियों का माहौल था, वहीं अब जवान बेटे की मौत से पूरा परिवार गहरे सदमे में है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *