छत्तीसगढ़ राजस्व निरीक्षक संघ की नई प्रांतीय कार्यकारिणी ने प्रांताध्यक्ष प्रशांत दुबे के नेतृत्व में शनिवार को राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा से सौजन्य मुलाकात की। मुलाकात के दौरान संघ की समस्याओं और मांगों पर चर्चा हुई। मुख्य रूप से चर्चा यह हुई कि पहले 56 लोगों की डीपीसी हो चुकी थी, जिसमें 42 लोगों की पदोन्नति सूची जारी हो चुकी है। अब शेष 14 लोगों की पदोन्नति के लिए पूरक सूची जारी करने का निवेदन किया गया, जिस पर मंत्री ने सहमति दे दी। इसके अलावा, वर्तमान बजट में राजस्व निरीक्षकों के लिए 1.25 करोड़ रुपए संसाधन भत्ता देने के मामले पर भी चर्चा हुई। मंत्री ने इसे जल्द पूरा करने का आश्वासन दिया। इस मुलाकात में राजस्व निरीक्षक संघ के प्रांतीय महासचिव विजय कुमार शर्मा, उपकोषाध्यक्ष राजकुमार साहू और अन्य कार्यकारिणी सदस्य पवन कश्यप, महेश साहू, शेख समीर, गोपाल प्रधान, जिला दुर्ग से कैलाश साहू, राकेश वर्मा और सत्येंद्र कन्नौजे मौजूद रहे।
Source link
