मुख्य बातें

लुधियाना में तेज रफ्तार ट्रक ने वर्कशॉप मालिक को कुचला: तोड़ा दम, गाड़ी का टायर बदलने में कर रहे थे मदद; एक अन्य घायल, ड्राइवर मौके से फरार – Khanna News

लुधियाना में तेज रफ्तार ट्रक ने वर्कशॉप मालिक को कुचला:  तोड़ा दम, गाड़ी का टायर बदलने में कर रहे थे मदद; एक अन्य घायल, ड्राइवर मौके से फरार – Khanna News

खन्ना में एक सड़क हादसे में वर्कशॉप मालिक गुरचरण सिंह की मौत हो गई। यह घटना शुक्रवार रात जीटी रोड पर उस समय हुई जब गुरचरण सिंह एक पंचर हुई स्कॉर्पियो गाड़ी का टायर बदलने में मदद कर रहे थे। इसी दौरान एक तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें कुचल दिया। वहीं इस हादसे में एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही सड़क सुरक्षा फोर्स के सब-इंस्पेक्टर सुखदेव सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद गुरचरण सिंह का शव उनके परिजनों को सौंप दिया गया है। आसपास नहीं थी खुली कोई दुकान
जानकारी के अनुसार, शुक्रवार रात करीब 11 बजे जीटी रोड पर हरियाणा निवासी सुरजीत सिंह अपनी स्कॉर्पियो गाड़ी से अमृतसर की ओर जा रहे थे। उनकी गाड़ी का टायर पंचर हो गया। देर रात होने के कारण आसपास कोई दुकान खुली नहीं थी, जिसके बाद कुछ लोगों ने मदद की पेशकश की। स्कॉर्पियो का टायर बदलने लगे गुरचरण सिंह
मौके पर मौजूद एक व्यक्ति ने पास में रहने वाले मैकेनिक गुरचरण सिंह को बुलाने की बात कही। गुरचरण सिंह, जो खन्ना की नई आबादी में रहते थे और समराला रोड पर “चन्नी मोटर” वर्कशॉप चलाते थे, उन्हें घर से जगाकर बुलाया गया। गुरचरण सिंह तुरंत मौके पर पहुंचे और स्कॉर्पियो का टायर बदलने लगे। तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मारी
इसी दौरान एक तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में नई आबादी खन्ना निवासी हरिंदर सिंह भी गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर मारने के बाद ट्रक ड्राइवर मौके से फरार हो गया। घायल को तुरंत खन्ना सिविल अस्पताल पहुंचाया
घटना की सूचना मिलते ही सड़क सुरक्षा फोर्स के सब-इंस्पेक्टर सुखदेव सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायल हरिंदर सिंह को तुरंत खन्ना सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद गुरचरण सिंह का शव उनके परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *