मुख्य बातें

दहेज प्रताड़ना में महिला की मौत, तीन पर केस: आरोप-इलाज तक नहीं कराया, मायके जाने से भी रोका – Indore News

दहेज प्रताड़ना में महिला की मौत, तीन पर केस:  आरोप-इलाज तक नहीं कराया, मायके जाने से भी रोका – Indore News

इंदौर के एमजी रोड थाना क्षेत्र में महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद शनिवार को पुलिस ने पति, सास और ननद के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक गायत्री (22), पत्नी समीर बाली, निवासी उषा फाटक की मौत के मामले में एसीपी विनोद कुमार दीक्षित की जांच के बाद कार्रवाई की गई। आरोपी पति समीर बाली, सास उषा और ननद शिखा के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। दहेज के लिए प्रताड़ना के आरोप जांच में सामने आया कि मृतका को दहेज में पैसे लाने के लिए लगातार प्रताड़ित किया जाता था। मारपीट और मानसिक दबाव के कारण उसकी तबीयत बिगड़ती गई। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने मृतका का इलाज नहीं कराया। मायके पक्ष द्वारा इलाज के लिए ले जाने की बात पर भी दहेज की मांग पूरी नहीं होने का हवाला देकर मना कर दिया गया। सांवेर रोड स्थित स्टील फैक्ट्री में लगी आग रविवार सुबह करीब 6 बजे सांवेर रोड क्षेत्र में स्थित एक स्टील फैक्ट्री में आग लग गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। खूमान स्टील फैक्ट्री में लगी आग को करीब 4 हजार लीटर पानी डालकर नियंत्रित कर लिया गया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *