धमतरी जिले में एक सड़क हादसे में साइकिल सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वाहन का पहिया पीड़ित के ऊपर से गुजर गया, जिससे उसके कमर के नीचे का हिस्सा बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना अर्जुनी थाना क्षेत्र के ग्राम आमदी में देर रात हुई। जानकारी के अनुसार, आमदी के बाजार चौक के पास देर रात लगभग 1:30 से 2:00 बजे के बीच यह हादसा हुआ। हादसा तब हुआ जब व्यक्ति शादी से लौट रहा था। मृतक की पहचान पूरण मटियारा (41) रूप में हुई। युवकों ने दी पेट्रोलिंग टीम को जानकारी घटना को आसपास मौजूद कुछ युवकों ने देखा। उन्होंने तुरंत अर्जुनी पुलिस की पेट्रोलिंग टीम को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी पुलिस ने वरदान परामर्श सेवा समिति के शिवा प्रधान को भी सूचित किया। शिवा प्रधान ने तुरंत मौके पर पहुंचकर शव को सुरक्षित पैक किया और उसे जिला मरचुरी में रखवाया। फिलहाल, पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी हुई है और मामले की आगे की जांच जारी है।
Source link
