मुख्य बातें

ब्याज पर लोगों को पैसे देकर प्रताड़ित करता था सूदखोर: रायगढ़ में गिरवी रखी 8 बाइक बरामद, 3% इंटरेस्ट में देता था रुपए, आरोपी गिरफ्तार – Raigarh News

ब्याज पर लोगों को पैसे देकर प्रताड़ित करता था सूदखोर:  रायगढ़ में गिरवी रखी 8 बाइक बरामद, 3% इंटरेस्ट में देता था रुपए, आरोपी गिरफ्तार – Raigarh News

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में चोरी की बाइक की जांच के दौरान एक सूदखोर (ब्याज पर पैसा देने वाला) का नेटवर्क सामने आया है। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। यह पूरा मामला लैलूंगा थाना क्षेत्र का है। पुलिस जांच में सामने आया कि, ग्राम भकुर्रा निवासी चूड़ामणि गुप्ता ग्रामीणों को 3 प्रतिशत मासिक ब्याज पर पैसे उधार देता था। रकम के बदले बाइक, सोना-चांदी जैसे सामान गिरवी रखता था। बाद में पैसे जल्दी लौटाने के लिए दबाव बनाता था। कई लोगों को लगातार प्रताड़ित करता था। 8 बाइक और रजिस्टर जब्त पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 8 बाइक और गिरवी रखे सामानों का हिसाब-किताब वाला रजिस्टर बरामद किया है। जिससे पूरे नेटवर्क का खुलासा हुआ। ग्रामीण की शिकायत से मामला स्पष्ट हुआ। ग्राम भकुर्रा निवासी रामप्रसाद रतिया (55) ने पुलिस को बताया कि, उसने घर बनाने के लिए 12,000 रुपए उधार लिए थे। बदले में अपनी बाइक गिरवी रखी। कई महीनों तक ब्याज चुकाने के बावजूद आरोपी उसे परेशान करता रहा। शिकायतकर्ता के अनुसार आरोपी गांव के कई अन्य लोगों को भी इसी तरह परेशान करता था। कर्जा एक्ट के तहत कार्रवाई एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देश पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छत्तीसगढ़ ऋणियों के संरक्षण अधिनियम (कर्जा एक्ट) की धारा 4 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले में आगे की जांच जारी है। लोगों को प्रताड़ित करने वाले पर की जाएगी कार्रवाई- SSP SSP ने आम लोगों से अपील करते हुए कहा कि, “नागरिक केवल बैंक और वैध वित्तीय संस्थाओं से ही ऋण लें। अवैध रूप से ब्याज वसूलने और लोगों को प्रताड़ित करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।”



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *