![]()
अलवर शहर के अरावली विहार थाना क्षेत्र में म्यूल अकाउंट में साइबर फ्रॉड का 50 लाख रुपए से अधिक ट्रांजेक्शन करने पर पुलिस ने ईनामी आरोपी तोताराम गुर्जर पुत्र प्रभाती लाल गुर्जर निवासी केसरोली अलवर को अरेस्ट कर लिया है। अरावली विहार थाना प्रभारी रामेश्वर दयाल का कहना है कि आरोपी तोताराम गुर्जर से पहले समुद्र कश्यम लिवारी को अरेस्ट किया था। जिसके दो अकाउंट में साइबर फ्रॉड का मोटा पैसा आया था। करीब 50 से 60 लाख का ट्रांजेक्शन हुआ है। उसके बाद अनुसंधान में सामने आया कि तोताराम गुर्जर अकाउंट ऑपरेट कर रहा था। तोताराम ने अन्य म्यूल अकाउंट भी ऑपरेट किए हैं। जिनमें साइबर फ्रॉड की रकम आती थी। पहले भी तोताराम हरियाणा से अरेस्ट हो चुका है। अब वापस उसे गिरफ्तार किया गया है। साइबर फ्रॉड का पैसा म्यूल अकाउंट में आने का पता चलने पर तुरंत कार्यवाही करने के निर्देश हैं।
Source link
