मुख्य बातें

जयपुर में विदेशी महिला से छेड़छाड़: जापान से आई थी घूमने, 5 लड़कों ने की गंदी हरकत, CCTV में दिखे आरोपी – Jaipur News

जयपुर में विदेशी महिला से छेड़छाड़:  जापान से आई थी घूमने, 5 लड़कों ने की गंदी हरकत, CCTV में दिखे आरोपी – Jaipur News


जयपुर22 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

दो-तीन पहले जयपुर घूमने आई जापानी महिला टूरिस्ट से छेड़कानी के बाद पुलिस आरोपियों की पहचान करने में जुट गई है।

जयपुर के आमेर इलाके में जापानी महिला टूरिस्ट के साथ पांच युवकों ने छेड़छाड़ की। वह जयगढ़ किले की पहाड़ी पर घूमने गई थी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश तेज कर दी है।

पहाड़ी पर अकेला पाकर घेरा, गंदी हरकतें कीं आमेर थाने के SHO गौतम डोटासरा ने बताया- जापान से राजस्थान भ्रमण पर आई महिला रविवार सुबह करीब 8 बजे जयगढ़ महल देखने पहुंची थी। वह महल के पास स्थित गणेश मंदिर की ओर जा रही थी, तभी रास्ते में सुनसान जगह देखकर 5 लड़कों ने उसे रोक लिया। आरोपियों ने विदेशी महिला के साथ अश्लील हरकतें और छेड़छाड़ शुरू कर दी।

शोर मचाया तो भाग निकले आरोपी पीड़िता ने हिम्मत दिखाते हुए शोर मचाना शुरू किया और वहां से भागकर पास ही तैनात सिक्योरिटी गार्ड के पास पहुंची। विदेशी महिला को बदहवास हालत में देख गार्ड ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। महिला के शोर मचाने और गार्ड को आता देख पांचों आरोपी मौके से फरार हो गए।

सीसीटीवी फुटेज सामने आई है, जिसमें कुछ संदिग्ध लड़के दिख रहे हैं।

सीसीटीवी फुटेज सामने आई है, जिसमें कुछ संदिग्ध लड़के दिख रहे हैं।

सीसीटीवी में कैद हुए संदिग्ध महिला 2-3 दिन पहले जापान से राजस्थान घूमने आई थी। पुलिस को इलाके के एक सीसीटीवी कैमरे में पांच युवक संदिग्ध अवस्था में पहाड़ी से नीचे उतरते हुए दिखाई दिए हैं। हुलिए के आधार पर स्थानीय बदमाशों और गाइडों के रिकॉर्ड को खंगाला जा रहा है।

SHO गौतम डोटासरा ने कहा- महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

जयपुर की यह खबर भी पढ़िए…

ऑटो ड्राइवर ने विदेशी महिला से बुलवाई गालियां, जर्मनी से जयपुर घूमने आई थी, लौटकर शेयर किया वीडियो; आरोपी गिरफ्तार

जयपुर में ऑटोरिक्शा ड्राइवर ने विदेशी महिला से गालियां बुलवाईं। महिला ने इसका वीडियो बनाया था, जिसे उसने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट कर दिया। पढ़ें पूरी खबर

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *