मुख्य बातें

लुधियाना में पेपर दिलाने स्कूल छोड़ कर आई मां: कुछ देर बाद टीचर का आया फोन- ‘बेटी स्कूल नहीं पहुंची’, तलाश जारी – Ludhiana News

लुधियाना में पेपर दिलाने स्कूल छोड़ कर आई मां:  कुछ देर बाद टीचर का आया फोन- ‘बेटी स्कूल नहीं पहुंची’, तलाश जारी – Ludhiana News

लुधियाना के टिब्बा इलाके से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहाँ एक 17 वर्षीय किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई है। पीड़िता की मां की शिकायत पर थाना टिब्बा की पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मायापुरी इलाके की रहने वाली सोनिया (काल्पनिक) ने पुलिस को बताया कि 1 अप्रैल 2026 को सुबह करीब 10:30 बजे वह अपनी बेटी अंजली (17) (काल्पनिक) को पेपर दिलाने के लिए गुरु गोबिंद सिंह सीनियर सेकेंडरी स्कूल (गली नंबर-3, इंदिरा कॉलोनी) छोड़कर आई थी। टीचर का फोन आया तो हुआ खुलासा मुनेश रानी के अनुसार, बेटी को स्कूल छोड़ने के कुछ ही देर बाद उन्हें स्कूल के टीचर का फोन आया। टीचर ने बताया कि वंशिका आज पेपर देने के लिए स्कूल के अंदर दाखिल ही नहीं हुई है। निजी स्वार्थ के लिए बंधक बनाने का शक
परिजनों ने अपने स्तर पर वंशिका की काफी तलाश की, लेकिन उसका कहीं कुछ पता नहीं चला। पीड़िता की मां ने पुलिस को दिए बयान में शक जताया है कि उनकी बेटी को किसी अज्ञात व्यक्ति ने अपने निजी स्वार्थ के लिए कहीं छिपा कर या बंधक बनाकर रखा हुआ है। थाना टिब्बा की पुलिस ने मुनेश रानी की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए धारा U/S 127(6) BNS (भारतीय न्याय संहिता) के तहत केस दर्ज किया है। CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही पुलिस पुलिस स्कूल के आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि लड़की का सुराग लगाया जा सके। पुलिस मुताबिक अगर किसी को भी इस लड़की के बारे में कोई जानकारी मिले तो तुरंत नजदीकी पुलिस स्टेशन में सूचित करें।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *