मुख्य बातें

संगरूर में ट्रांसजेंडर बनकर ठगी: बधाई के नाम पर वसूल रहा था पैसे, फर्जी पहचान पत्र लगी DC की मुहर; केस दर्ज – Barnala News




संगरूर में एक व्यक्ति के खिलाफ फर्जी ट्रांसजेंडर पहचान बनाकर लोगों से धोखाधड़ी करने और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता तब्बू महंत, निवासी घुमियार बस्ती, हरेडी रोड, संगरूर ने पुलिस को बताया कि प्रदीप उर्फ प्रीत, निवासी उभावाल रोड, कारखाना बस्ती, संगरूर ने खुद को महंत बताकर फर्जी तरीके से ट्रांसजेंडर कल्याण बोर्ड के नाम पर एक पहचान पत्र बनवाया। पहचान पत्र पर डिप्टी कमिश्नर संगरूर की मुहर भी लगी
शिकायत में आरोप है कि इस पहचान पत्र पर डिप्टी कमिश्नर संगरूर की मुहर भी लगी है, जिससे आम लोगों को गुमराह किया जा रहा था। आरोपी अपनी असली पहचान छिपाकर ट्रांसजेंडर बनकर लोगों से बधाई के नाम पर पैसे वसूल रहा था। आरोपी की गतिविधियों की जांच
तब्बू महंत ने यह भी आरोप लगाया है कि आरोपी प्रदीप उर्फ प्रीत उन्हें जान से मारने की धमकियां दे रहा है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए एफआईआर दर्ज कर ली गई है। आरोपी की गतिविधियों की जांच की जा रही है और जल्द ही सच्चाई सामने लाकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *