![]()
उदयपुर-पिंडवाडा नेशनल हाइवे पर बीती रात को सरकारी पहाड़ी पर आग लग गई। सूचना पर उदयपुर फायर स्टेशन से दमकल भी मौके पर पहुंची लेकिन आग टॉप पर होने से ज्यादा मदद नहीं मिल पाई।
रात करीब 9 बजे शहर के अंबेरी से गोगुंदा जाने वाले इस हाइवे पर अंबेरी पुलिया से थोड़ा आगे पहाड़ भभक रहा था। सूचना सबसे पहले फायर स्टेशन को मिली। वैसे पहाड़ी पर आबादी नहीं होने से वहां पहुंची टीमों ने राहत ली। तेज हवा की वजह से आग की लपटे तेजी से आगे बढ़ती गई। जब दमकल मौके पर पहुंची तो देखा गया कि पहाड़ी के ऊंचाई पर आग पहुंच गई जिससे दमकल का पहुंचना मुश्किल था। नीचे वाले इलाके में दमकल ने आग बुझाई और उसके बाद भी एहतियात के तौर पर वहीं खड़ी की गई। रात करीब 2 बजे बाद आग बंद हुई और उसके बाद टीमें रवाना हुई। वैसे आग से सूखी घास को नुकसान पहुंचा। हाइवे से गुजरते लोगों ने अपनी गाड़ियां रोक कर रात को इस आग को देखा और सबने अपने स्तर पर फोन कर सूचना दी। मुख्य अग्निशमन अधिकारी बाबूलाल चौधरी ने बताया कि हमारे यहां से गाड़ी मौके पर पहुंची और वहीं खड़ी कर दी गई। उन्होंने बताया कि आग ऊंचाई पर ज्यादा थी।
Source link
