मुख्य बातें

ऊना में हाईवे पर सड़क हादसा: तीन वाहनों की टक्कर में दो गंभीर घायल, अस्पताल में इलाज जारी; पुलिस जांच में जुटी – Amb News

ऊना में हाईवे पर सड़क हादसा:  तीन वाहनों की टक्कर में दो गंभीर घायल, अस्पताल में इलाज जारी; पुलिस जांच में जुटी – Amb News

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में ऊना-धर्मशाला नेशनल हाईवे पर बडूही बाजार के मुख्य चौक पर सोमवार को एक सड़क हादसा हुआ। इसमें तीन वाहन आपस में टकरा गए, जिससे दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद कुछ समय के लिए सड़क पर लंबा जाम लग गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यह दुर्घटना तब हुई जब एक गाड़ी चौकीमन्यार की ओर मुड़ रही थी। उसके पीछे आ रहे टेंपो चालक ने अचानक ब्रेक लगा दी। इसी दौरान, पीछे से आ रही एक इयोन कार का चालक समय पर ब्रेक नहीं लगा पाया और उसने टेंपो को जोरदार टक्कर मार दी। लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया टक्कर इतनी भीषण थी कि कार में सवार दोनों व्यक्तियों को गंभीर चोटें आईं। घायलों की पहचान चुरूडू निवासी देवेंद्र कुमार और ज्ञान सिंह के रूप में हुई है।हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोग और दुकानदार मौके पर पहुंचे और राहत कार्य में जुट गए। घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से धुसाड़ा अस्पताल पहुंचाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद एक गंभीर घायल को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रेफर कर दिया गया, जबकि दूसरे का इलाज धुसाड़ा अस्पताल में चल रहा है। दुर्घटना के कारण मौके पर काफी देर तक यातायात प्रभावित रहा। हालांकि, स्थानीय दुकानदारों ने पुलिस के पहुंचने से पहले यातायात को सुचारु करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और हादसे की जांच शुरू कर दी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *