मुख्य बातें

सहारनपुर में मेढ़ के विवाद में किसान की हत्या: लाठी-डंडों से पीटकर उतारा मौत के घाट, कहासुनी ने लिया हिंसक रूप, आरोपी फरार – Saharanpur News

सहारनपुर में मेढ़ के विवाद में किसान की हत्या:  लाठी-डंडों से पीटकर उतारा मौत के घाट, कहासुनी ने लिया हिंसक रूप, आरोपी फरार – Saharanpur News

सहारनपुर के बेहट थाना क्षेत्र के गांव चांड़ी में बुधवार शाम खेत की मेढ़ को लेकर हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। इस हिंसक झड़प में 55 वर्षीय किसान इस्लाम की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई, जबकि पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। जानकारी के अनुसार, इस्लाम अपने बेटे तबरेज के साथ खेत में काम कर रहे थे। इसी दौरान पड़ोसी किसान अपने बेटों के साथ वहां पहुंचा और मेढ़ को लेकर दोनों पक्षों में बहस शुरू हो गई। पहले तो मामला कहासुनी तक सीमित रहा, लेकिन कुछ ही देर में विवाद ने उग्र रूप ले लिया। आरोप है कि पड़ोसी पक्ष ने इस्लाम पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया और उन्हें तब तक पीटा, जब तक वह जमीन पर गिरकर बेहोश नहीं हो गए। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। वहीं, परिजनों में अफरा-तफरी मच गई और गंभीर रूप से घायल इस्लाम को तुरंत बेहट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक के बेटों जावेद, तबरेज और परवेज ने पुलिस को दी तहरीर में पड़ोसी किसान और उसके बेटों पर हत्या का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि मामूली विवाद के चलते उनके पिता को बेरहमी से पीटा गया, जिससे उनकी जान चली गई। परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं, बेहट के क्षेत्राधिकारी एसएन वैभव पांडेय ने बताया कि परिजनों की शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि विवाद मेढ़ पर चूल्हा बनाकर खाना पकाने को लेकर शुरू हुआ था।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *