मुख्य बातें

हांसी में धर्म कथा से पहले शुल्क को लेकर विवाद: आयोजकों ने जमा नहीं कराया, एसडीएम बोले- नियमों से कोई समझौता नहीं – Hansi News

हांसी में धर्म कथा से पहले शुल्क को लेकर विवाद:  आयोजकों ने जमा नहीं कराया, एसडीएम बोले- नियमों से कोई समझौता नहीं – Hansi News

हांसी शहर में 9 से 11 अप्रैल तक प्रस्तावित इंद्रेश महाराज की कथा के आयोजन को लेकर एसडी महिला महाविद्यालय में विवाद खड़ा हो गया है। कॉलेज के मैदान को कथा के लिए बुक किया गया है, लेकिन इसके शुल्क को लेकर आयोजकों और कॉलेज प्रशासन के बीच खींचतान चल रही है। कॉलेज प्रशासन के अनुसार, महाविद्यालय के प्रांगण की एक दिन की बुकिंग राशि 21 हजार रुपए निर्धारित है। तीन दिवसीय कथा के लिए कुल 63 हजार रुपए का शुल्क बनता है, जिसे आयोजकों द्वारा अब तक जमा नहीं कराया गया है। इस स्थिति के कारण पूरे मामले पर विवाद गहरा गया है। एसडीएम बोले- हर हाल में लिया जाएगा शुल्क इस संबंध में कॉलेज के प्रशासक एवं एसडीएम राजेश खोथ ने स्पष्ट किया कि नियमों के अनुसार जो भी शुल्क बनता है, वह हर हाल में लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि इसी प्रकार के शुल्क से मिलने वाले फंड से छात्राओं की पढ़ाई और अन्य सुविधाएं सुचारू रूप से संचालित होती हैं। एसडीएम खोथ ने यह भी कहा कि किसी भी आयोजन में नियमों से समझौता नहीं किया जा सकता। उन्होंने आयोजकों को यह सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी दी कि आयोजन के बाद ग्राउंड को साफ-सुथरा रखा जाए और शैक्षणिक गतिविधियों में किसी प्रकार का व्यवधान न आए। छात्राएं बोलीं- पढ़ाई होती है प्रभावित वहीं, कॉलेज से जुड़े एक विश्वसनीय सूत्र ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि कथित तौर पर एक समाजसेवी द्वारा कॉलेज प्रशासन पर बिना शुल्क ग्राउंड देने का राजनीतिक दबाव बनाया गया है। हालांकि, इस दावे की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है। वहीं कॉलेज की छात्राओं का कहना है कि इस तरह के आयोजनों से उनकी पढ़ाई प्रभावित होती है और उन्हें असुविधा का सामना करना पड़ता है, खासकर अप्रैल महीने में उनकी वार्षिक परीक्षाएं होनी हैं। अब देखना होगा कि प्रशासन इस धार्मिक कथा के आयोजन को लेकर क्या अंतिम फैसला करता है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *