मुख्य बातें

आंधी-तूफान पर लगेगा ब्रेक, 3 दिन 4° तक बढ़ेगा तापमान: 38° पार जा सकता है रायपुर का पारा, कल कुछ जगह बारिश-तेज हवा का अलर्ट – Chhattisgarh News

आंधी-तूफान पर लगेगा ब्रेक, 3 दिन 4° तक बढ़ेगा तापमान:  38° पार जा सकता है रायपुर का पारा, कल कुछ जगह बारिश-तेज हवा का अलर्ट – Chhattisgarh News


पिछले कुछ दिनों से राजनांदगांव प्रदेश में सबसे गर्म जिला बना हुआ है। बुधवार को यहां पारा 38.5 डिग्री रहा।

छत्तीसगढ़ में आज से मौसम में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। गरज-चमक और आंधी-तूफान की गतिविधियों में कमी आने की संभावना है, जिससे मौसम धीरे-धीरे साफ और शुष्क होने लगेगा। हालांकि मौसम विभाग ने कल के लिए कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश और 30 से 40 किमी

.

इसके बाद अगले 3 दिनों में पूरे प्रदेश में अधिकतम तापमान 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है, जिससे गर्मी का असर फिर से तेज होने की संभावना है।

बीते 24 घंटों के दौरान उत्तर छत्तीसगढ़ में अधिकतम तापमान में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई, जबकि मध्य और दक्षिण छत्तीसगढ़ में तापमान लगभग स्थिर रहा। इस दौरान कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश भी रिकॉर्ड की गई। मनोरा, कांसाबेल और जशपुरनगर में 10-10 मिमी वर्षा दर्ज हुई।

वहीं, सबसे अधिक अधिकतम तापमान राजनांदगांव में 38.5°C और सबसे कम न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 17.5°C दर्ज किया गया।

अगले 2 दिन का आउटलुक

आने वाले 2 दिनों में प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है, यानी बारिश की गतिविधियां थम जाएंगी।

रायपुर का लोकल मौसम

आज आसमान साफ रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान लगभग 38°C और न्यूनतम तापमान लगभग 24°C के आसपास रहने की संभावना है ।

मौसम बदलने का कारण

साइक्लोन सर्कुलेशन और एक ट्रफ रेखा छत्तीसगढ़ से तमिलनाडु तक फैली हुई है, जिसके कारण हाल के दिनों में बारिश और आंधी-तूफान की स्थिति बनी हुई थी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *