मुख्य बातें

ईंट के टुकड़े से बाइक का संतुलन बिगड़ा: सड़क पर गिरकर महिला की मौत, देवर-भाभी जख्मी, बाजार जा रहे थे तीनों – Supaul News




सुपौल जिला सीमा से सटे मधुबनी जिले के लौकही थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी भाभी जख्मी हो गई। घटना कुनौली-निर्मली मुख्य सड़क पर बनगामा चौक के पास करीब सुबह 10 बजे की बताई जा रही है। मृतका की पहचान मधुबनी जिले के अंधरामठ थाना क्षेत्र के दुधैला गांव निवासी अजित कुमार की पत्नी ज्योति कुमारी के रूप में हुई है। एक साल पहले ही शादी हुई थी। ज्योति कुमारी अपने पति और भाभी के साथ एक ही बाइक पर सवार होकर निर्मली की ओर आ रही थीं। इसी दौरान बनगामा चौक के पास अचानक बाइक अनियंत्रित हो गई। ईंट के टुकड़े से बाइक का संतुलन बिगड़ा प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, सड़क पर पड़े ईंट के टुकड़े से बाइक का संतुलन बिगड़ गया, जिसके कारण तीनों सवार सड़क पर गिर पड़े। हादसा इतना भीषण था कि ज्योति कुमारी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी भाभी घायल हो गईं। बाइक चला रहा चालक को हल्की चोटें आई हैं। घटना के बाद परिजन महिला को जख्मी समझकर तुरंत अनुमंडलीय अस्पताल निर्मली लेकर पहुंचे, जहां अस्पताल प्रबंधक मुकेश कुमार की देखरेख में ड्यूटी पर तैनात डॉ. दीपक कुमार ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर के अनुसार, महिला को अस्पताल लाने से पहले ही उसकी मौत हो चुकी थी। परिजन ने शव का पोस्टमॉर्टम कराने से किया इंकार इधर, घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने शव का पोस्टमॉर्टम कराने से इंकार कर दिया और बिना किसी कानूनी प्रक्रिया के शव को ऑटो से अपने घर ले गए। वहीं, निर्मली थानाध्यक्ष सियावर मंडल ने बताया कि यह घटना मधुबनी जिले के अंतर्गत हुई है। घायल को इलाज के लिए निर्मली लाया गया था, लेकिन इस संबंध में स्थानीय थाना को कोई औपचारिक सूचना नहीं दी गई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *