मुख्य बातें

रेवाड़ी पुलिस ने तीन साल से फरार आरोपी पकड़ा: पंच पर की थी फायरिंग; दो दिन के रिमांड पर लिया – Rewari News

रेवाड़ी पुलिस ने तीन साल से फरार आरोपी पकड़ा:  पंच पर की थी फायरिंग; दो दिन के रिमांड पर लिया – Rewari News

रेवाड़ी जिला सीआईए ने चोरी के बाद पीछा करने वाले पंचायत पंच पर फायरिंग करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस को तीन साल से आरोपी की तलाश थी। आरोपी की पहचान गांव नांगल तेजु के रोशन के रूप में हुई है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपी से अन्य मामलों में संलिप्ता का पता लगाने का प्रयास करेगी। पुलिस को 3 साल दिया चकमा 29 अक्टूबर की रात आरोपी गांव औलांत में चोरी की तीन वारदातों को अंजाम दिया था। चोरी का पता चलने पर ग्रामीणों के साथ पंचायत पंच ने पीछा किया। अपना पीछा करता देख आरोपी पंचायत पंच पर फायरिंग कर फरार हो गए थे। इन आरोपियों में गांव नांगल तेजू निवासी रोशन भी शामिल था, जो अभी तक पुलिस को चकमा देने में सफल रहा। घर में घुसकर की थी फायरिंग गांव बासदूदा के अमित ने 14 फरवरी 2023 को पुलिस को शिकायत दी थी। जिसमें बताया था कि 14 फरवरी की आधी रात आहट सुनकर उसने घर का दरवाजा खोला। बाहर खड़े बदमाशों ने उस पर रॉड से हमला कर दिया। बचाव के लिए दरवाजा बंद करने पर कुल्हाड़ी से वार किया और फायरिंग कर दी। शोर सुनकर पड़ोसियों के आने पर आरोपी मौके से फरार हो गए। ये आरोपी पहले पकड़े जा चुके खोल पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच के बाद 5 आरोपियों पलवल के गांव परसा का नांगल हाल आबाद राजस्थान अलवर के गांव बासनी के लालाराम उर्फ राम, मध्य प्रदेश मुरैना के पचासा मैदान अम्बाह के राजकुमार, पलवल के गांव परसा का नांगल हाल किराएदार गांव फाजिलपुर गुरुग्राम के रवि कुमार, फरीदाबाद के गांव अटेरना के नरेश उर्फ टीटू व पलवल के गांव घाघोट के ओमबीर को गिरफ्तार किया था।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *